top of page


निशानेबाजी में अरिंदम बोस और बेटी अंकिता ने बढ़ाया चक्रधरपुर रेल मंडल का गौरव
चक्रधरपुर रेल मंडल के बहालदा में पीडब्ल्यूआई बीडीओ इकाई में ओएस इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत और पिस्टल-कम-राइफल निशानेबाज अरिंदम बोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर फायर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल में पहले ही राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई कर रखा है। इसके अलावा 50 मीटर प्रोन फायर राइफल, 50 मीटर फ्री पिस्टल और 25 मीटर पॉइंट 32 फायर पिस्टल सेंटर फायर स्पर्धाओं में न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर
Rahul


राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में बंडामुंडा की कविता का जलवा, स्वर्ण समेत जीते दो पदक
ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय 72वीं राज्यस्तरीय कनिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में बंडामुंडा की उभरती एथलीट कविता महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत दो पदक अपने नाम किए। कविता ने अंडर-18 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रतिभा
Rahul


दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत
चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत मुरांगटांड स्कूल मैदान, इंदकाटा में आजाद हिंद क्लब, मुरांगटांड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सह झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम एवं प्रदीप महतो शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष
Rahul
bottom of page

