top of page


तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका को मारी टक्कर, हालत गंभीर, चाईबासा रेफर, रास्ते में मौत
पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में सोमवार सुबह सोनुआ चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस प्लस 2 हाई स्कूल सोनुआ में बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मा
Rahul
40 मिनट पहले2 मिनट पठन


पुलिस के सामने चला खूनी खेल! पीसीआर वैन में घुसकर युवक पर बरसाए चाकू, जमशेदपुर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल.
जमशेदपुर की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर शनिवार देर रात जो कुछ हुआ, उसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जान बचाने के लिए एक युवक पुलिस की पीसीआर वैन में घुस गया, लेकिन हमलावर वहीं तक पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के सामने ही उसे बाहर खींचकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना का सामने आया सीसीटीवी फुटेज पूरे शहर को
Rahul
6 घंटे पहले2 मिनट पठन


राउरकेला रेलवे स्टेशन के पेड वेटिंग हॉल में जीएसटी पर सवाल! यात्री को पहले बिना जीएसटी रसीद दी, मांगने पर बदली गई पर्ची
राउरकेला रेलवे स्टेशन पर रेलवे की व्यवस्था से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने स्टेशन परिसर में संचालित ठेका सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लेटफार्म संख्या-1 पर मौजूद उच्च श्रेणी पेड वेटिंग हॉल में एक रेल यात्री से बैठने के लिए एक घंटे के 15 रुपये शुल्क लिया गया। लेकिन जब यात्री ने इसकी रसीद मांगी तो ठेका कंपनी की ओर से दी गई रसीद में जीएसटी नंबर का उल्लेख नहीं था। रेल यात्री ने जब जीएसटी नंबर वाली रसीद की मांग की तो ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने बाद में
Rahul
7 घंटे पहले2 मिनट पठन


स्टेशन आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, शौचालय बंद होने से प्लेटफार्म-1 तक जाने को मजबूर लोग
राउरकेला रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश पथ के पास मौजूद शौचालय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण इस रास्ते से स्टेशन आने-जाने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय प्रवेश पथ के पास टिकट केंद्र के नजदीक बने इस शौचालय का उपयोग यात्री पहले करते थे। लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण अब यात्रियों को शौच के लिए सीढ़ी चढ़कर प्लेटफार्म संख्या-1 की ओर जाना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग यात्रियों को इस
Rahul
7 घंटे पहले1 मिनट पठन


राउरकेला रेलवे स्टेशन का करोड़ों का शेड चार महीने में ही बदहाल, पहली बारिश में फटा तिरपाल; यात्रियों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
यात्रियों को धूप और बारिश से राहत देने के उद्देश्य से राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया शेड निर्माण के महज चार महीने बाद ही सवालों के घेरे में आ गया है। पहली ही बारिश और सामान्य हवा के बाद शेड की छत पर लगा तिरपाल फट गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर यात्रियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, शेड का निर्माण यात्रियों को हर मौसम में सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया गया था। लेकिन पहली बारिश क
Rahul
20 घंटे पहले2 मिनट पठन


दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत
चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत मुरांगटांड स्कूल मैदान, इंदकाटा में आजाद हिंद क्लब, मुरांगटांड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सह झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम एवं प्रदीप महतो शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष
Rahul
21 घंटे पहले1 मिनट पठन


चाईबासा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी तथा प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ईरा जोरवाल सहित स्वा
Rahul
21 घंटे पहले1 मिनट पठन


टेकराहातु गांव में ग्रामीणों संग बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टेकराहातू गांव में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा नेता जेबी तुबिद, संजय पांडे, बड़ाकुंवर गागराई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क
Rahul
21 घंटे पहले1 मिनट पठन


मंझारी में सनसनीखेज डबल मर्डर, शराब के नशे में भाभी और मासूम भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बड़े तोरलो गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी 30 वर्षीय भाभी नानिका बिरूवा और 10 वर्षीय भतीजी शर्मिला बिरूवा की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका नानिका बिरूवा का पति डोकल सिंह बिरूवा खेत में काम करने गया हुआ था। इसी दौरान आर
Rahul
22 घंटे पहले2 मिनट पठन


भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनाएं आयुर्वेदिक दिनचर्या, शरीर और मन दोनों रहेंगे स्वस्थ
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में अधिकांश लोगों की सुबह जल्दबाजी और तनाव के साथ शुरू होती है। ऑफिस की तैयारी, हड़बड़ी में नाश्ता और पूरे दिन की भागदौड़ का असर धीरे-धीरे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है। ऐसे में आयुर्वेद संतुलित और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह देता है। आयुर्वेद के अनुसार, स्वस्थ जीवन का आधार "दिनचर्या" है। इसका उद्देश्य शरीर को प्रकृति के अनुरूप ढालकर शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना है।
Rahul
2 दिन पहले2 मिनट पठन


बारिश के मौसम में बढ़ रहे हैं मुहांसे? अपनाएं ये आसान स्किन केयर रूटीन, त्वचा रहेगी हेल्दी
बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी साथ लेकर आता है। इनमें सबसे आम परेशानी है मुहांसे (एक्ने)। मॉनसून के दौरान बढ़ी हुई नमी, पसीना, धूल और बैक्टीरिया के कारण त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे मुहांसों की समस्या बढ़ सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में त्वचा अधिक ऑयली हो जाती है। अतिरिक्त सीबम (तेल) और गंदगी मिलकर पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और चेहरे पर लाल या मवाद वाले मुहांसे निकलने लगते
Rahul
2 दिन पहले1 मिनट पठन


35 साल की शानदार रेल सेवा के बाद भावुक विदाई, आखिरी सफर में मौर्या एक्सप्रेस चलाकर राउरकेला पहुंचे लोको पायलट बंधन ओराम
राउरकेला रेलवे रनिंग ब्रांच के अनुभवी ट्रेन चालक बंधन ओराम ने 35 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आज रेलवे से सेवानिवृत्ति ले ली है। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ हजारों रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की है। बंधन ओराम सिर्फ एक कुशल ट्रेन चालक ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने चक्रधरपुर की प्रतिष्ठित SERSA फूटबाल टीम के साथ साथ दक्षिण पूर्व रेलवे टीम की ओर से भी कई फुटबॉल मुका
Rahul
2 दिन पहले1 मिनट पठन


बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, एक ही काम पर जुटे हुए हैं तीन एजेंसी समेत रेल सफाई कर्मी
रेलवे में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने के दावों के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे कॉलोनी और रेलवे जमीन पर बसे बाजार क्षेत्र की सफाई के लिए निकाले गए ठेके के बावजूद एक ही इलाके में कई स्तरों पर सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिससे सरकारी धन के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी और रेलवे भूमि की साफ सफाई के लिए एनएचएम (नेशनल हे
Rahul
2 दिन पहले2 मिनट पठन


गोइलकेरा के कोतरोगढ़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त
अवैध जंगल कटाई के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार रात आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी कर लगभग 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त किया। जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतरोगढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से जंगल की कटाई कर साल की लकड़ियों की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते
Rahul
2 दिन पहले1 मिनट पठन


अबुआ आवास योजना के लाभुक का गृह प्रवेश, उपायुक्त ने नए घर की सौंपी खुशियां
पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को गृह प्रवेश दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत एक लाभुक परिवार के नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। सदर प्रखंड की मतकमहातु पंचायत स्थित मतकमहातु गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने लाभुक श्रीमती मेचो देवगम को उनके नवनिर्मित पक्के आवास का विधिवत गृह प्रवेश कराया।
इस मौके पर उपायुक्त ने लाभुक परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्
Rahul
2 दिन पहले1 मिनट पठन


अवैध बालू परिवहन पर जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गोईलकेरा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया।
गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम आमझारन के समीप छापेमारी की गई, जहां एक महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर में बिना वैध परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट बालू ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को अवैध बालू सहित जब्त कर गोईलक
Rahul
2 दिन पहले1 मिनट पठन


मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 30 जून से, हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ने और अपात्रों का नाम हटाने के निर्देश
: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ 30 जून से किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर तदर्थ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का ना
Rahul
2 दिन पहले2 मिनट पठन


बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, विद्यार्थियों को सफलता के दिए गए मंत्र
पश्चिमी सिंहभूम जिले में वर्ष 2027 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की" के तहत टाटा कॉलेज, चाईबासा के बहुउद्देशीय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सरकारी विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प
Rahul
2 दिन पहले2 मिनट पठन


रोजगार की मांग पर दूसरे दिन भी अड़े रहे 10 गांवों के ग्रामीण, सेल दुबिल माइंस गेट पर जारी रहा आंदोलन
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर दुबिल ग्रामसभा के बैनर तले शुक्रवार से शुरू हुआ ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सेल के दुबिल माइंस गेट के समीप सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ धरने पर डटे रहे। आंदोलन के दौरान ग्रामीण समय-समय पर नारेबाजी करते हुए स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग दोहराते रहे।
शनिवार को सेल के कुछ अधिकारी आंदोलन स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से कार्यालय में आकर वार्ता करने का आ
Rahul
2 दिन पहले2 मिनट पठन


पोलियो उन्मूलन अभियान (NID-2026) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, 28 जून को बूथ दिवस एवं 29-30 जून को घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
पश्चिमी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान (NID-2026) के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की यह अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक संचालित होगा। अभियान के प्रथम दिन 28 जून (रविवार) को बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 0 से 5
Rahul
2 दिन पहले2 मिनट पठन
bottom of page

