top of page


टाटानगर से जयपुर तक रेल सेवा का विस्तार, सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस शुरू
टाटानगर से जयपुर के लिए रेल संपर्क को नया विस्तार मिला है। सांतरागाछी-टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस की नई रेल सेवा का मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में शुभारंभ किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई सेवा से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
Rahul
27 अक्टू॰2 मिनट पठन


कैंसर पीड़ित की मौत पर सियासी घमासान, रेलवे की व्यवस्था पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर पीड़ित यात्री की मौत के मामले ने दो दिन बाद सियासी तूल पकड़ लिया है। 24 अक्टूबर को हुई इस घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और रेलवे की कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
Rahul
27 अक्टू॰2 मिनट पठन


बंडामुंडा के शीतलनगर में कथित अवैध कोयला कारोबार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रेलनगरी बंडामुंडा के शीतलनगर क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार को लेकर रेलवे प्रशासन और राउरकेला स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंडामुंडा डीजल चौक के निकट डीजल ब्रिज के नीचे से गुजरने वाली कोयला लदी मालगाड़ियों से कोयला उतारकर चोरी की जाती है। इसके बाद चोरी किए गए कोयले को शीतलनगर में जमा कर बोरों में भरकर बाइक के जरिए राउरकेला और बिसरा की ओर ले जाया जाता है।
Rahul
26 अक्टू॰2 मिनट पठन


बंडामुंडा यार्ड में रेलवे की मॉक ड्रिल, बचाव-राहत कार्यों का अभ्यास
चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में रेल दुर्घटना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान ट्रेन संख्या 08971 (जूनागढ़ रोड–पुरी स्पेशल) के पटरी से उतरने की काल्पनिक घटना दर्शाकर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।
Rahul
15 अक्टू॰1 मिनट पठन


रेलवे कर्मचारियों के PLB की ₹7,000 की सीलिंग बढ़ाने की मांग, NFIR ने PM और मंत्रियों को लिखा पत्र
भारतीय रेलवे के अराजपत्रित कर्मचारियों को दिए जाने वाले उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) की गणना के लिए निर्धारित ₹7,000 की वेतन सीमा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) ने इस संबंध में रेल मंत्री, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीलिंग में संशोधन की मांग उठाई है।
Rahul
14 अक्टू॰1 मिनट पठन


78 दिन के बोनस का ऐलान, लेकिन जेब में सिर्फ ₹17,951! क्या ₹73,895 की जगह ₹17,951 दिया जा रहा है बोनस ?
रेलवे की सुरक्षित और सुचारु व्यवस्था चलाने में दिन-रात जुटे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) की घोषणा हुई है। लेकिन इस घोषणा के पीछे छिपी गणना ने कर्मचारियों के बीच असंतोष पैदा कर दिया है। सवाल यह है कि जब रेलवे में न्यूनतम शुरुआती मूल वेतन ₹18,000 है, तो बोनस की गणना आज भी ₹7,000 की सीमा के आधार पर क्यों की जा रही है?
Rahul
14 अक्टू॰2 मिनट पठन


चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन: 100 साल का सफर, जिसने बदल दी पूरे इलाके की तस्वीर
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रियों के आने-जाने का एक पड़ाव नहीं है, बल्कि यह सिंहभूम की रेल विरासत, औद्योगिक विकास और बदलते समय का एक जीवंत इतिहास है। रेलवे के लिए यह स्टेशन जितना महत्वपूर्ण आज है, उतना ही महत्वपूर्ण इसका अतीत भी रहा है। रेलवे की ओर से गुरुवार को स्टेशन के 100वें वर्ष का समारोह मनाया जा रहा है, ऐसे में चक्रधरपुर स्टेशन की ऐतिहासिक यात्रा एक बार फिर चर्चा में है।
Rahul
8 अक्टू॰5 मिनट पठन


एक ही विभाग, दो पानी टंकियां—निर्माण की रफ्तार में बड़ा अंतर
चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलखंड के सी-सेक्टर और ई-सेक्टर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नई ओवरहेड पानी टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। पुरानी और जर्जर पानी टंकियों को हटाकर नई टंकियां बनाने की इस योजना से स्थानीय लोगों को बेहतर जलापूर्ति की उम्मीद है।
Rahul
7 अक्टू॰2 मिनट पठन


चक्रधरपुर स्टेशन के सामने फाउंटेन से बह रहा पानी, जल संरक्षण पर उठे सवाल
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लगाया गया फाउंटेन इन दिनों पानी की बर्बादी का कारण बनता नजर आ रहा है। फाउंटेन से लगातार पानी बाहर निकलकर सड़क की ओर दूर तक बहता दिखाई दे रहा है। सोमवार की रात भी स्टेशन के बाहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब फाउंटेन का पानी बहकर काफी दूर तक सड़क पर फैल गया।
Rahul
7 अक्टू॰2 मिनट पठन


रेलवे के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में पहुंची हैकर की APK फाइल, कर्मचारियों से मांगे रुपये
चक्रधरपुर में एपीके फाइल के जरिए मोबाइल फोन और व्हाट्सएप अकाउंट हैक करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब साइबर अपराधियों ने रेलवे कर्मचारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला चक्रधरपुर रेल मंडल के बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी से जुड़ा है, जिसका मोबाइल फोन कथित तौर पर एपीके फाइल के जरिए हैक कर लिया गया। इसके बाद उसके व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल कर रेलवे के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में भी संदिग्ध एपीके फाइल भेज दी गई।
Rahul
7 अक्टू॰2 मिनट पठन


आरपीएफ डीआईजी ने राउरकेला व बिमलगढ़ में परखी सुरक्षा व्यवस्था, जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी का दिया संदेश
आरपीएफ के डीआईजी सह चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर पीवीएस संथाराम ने मंगलवार को राउरकेला और बिमलगढ़ का दौरा कर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे सुबह संबलपुरी/समलेश्वरी एक्सप्रेस से राउरकेला पहुंचे। स्टेशन से सीधे राउरकेला आरपीएफ थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Rahul
7 अक्टू॰1 मिनट पठन


आरएसपी में मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी, युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी
राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस के समीप आरएम-16 के पास सोमवार को लौह अयस्क ढुलाई करने वाली मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना की सूचना करीब 11 बजे मिली। इसके बाद रेलवे के बंडामुंडा कैरिज एंड वैगन तथा इंजीनियरिंग विभाग की टीमों को राहत एवं बहाली कार्य में लगाया गया। घटनास्थल पर देर शाम तक युद्धस्तर पर काम जारी रहा।
Rahul
5 अक्टू॰2 मिनट पठन


रेलवे के स्वच्छ पेयजल अभियान पर सवाल, डांगवापोसी स्टेशन के वाटर बूथ में गंदगी का अंबार
देश के कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर पेयजल में बैक्टीरिया पाए जाने की खबरों के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की गुणवत्ता और जलस्रोतों के रख-रखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हालांकि, चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगवापोस रेलवे स्टेशन पर जमीनी स्थिति रेलवे के इन प्रयासों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।
Rahul
5 अक्टू॰2 मिनट पठन


मनोहरपुर में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रैक्शन विभाग का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मनोहरपुर स्टेशन के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक रेल हादसा हो गया। ट्रैक पार करने के दौरान ट्रैक्शन विभाग में टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत 29 वर्षीय अभिनाश कुमार पंकज मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में उनका दाहिना पैर एड़ी के ठीक ऊपर से कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया है।
Rahul
2 अक्टू॰2 मिनट पठन


बड़बिल –बोलानी खदान रेलखंड के दोहरीकरण को मिली मंजूरी, ₹122 करोड़ होंगे खर्च
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण खनिज परिवहन मार्ग पर बारबिल–बोलानीखदान के बीच 6 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना की स्वीकृत लागत ₹122 करोड़ है। इस दोहरीकरण से क्षेत्र में बढ़ते लौह अयस्क परिवहन को गति मिलने के साथ भविष्य की माल ढुलाई जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Rahul
29 सित॰2 मिनट पठन


रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम, रेलकर्मियों व मरीजों का हुआ ब्लड प्रेशर चेक
रेलमंडल के बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार, सीएमएस डॉ. विजया लक्ष्मी सिंह, डॉ. विकास कुमार रायगर, डॉ. समरेंद्र प्रसाद मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता पंडा समेत नर्सिंग एवं अन्य अस्पताल कर्मियों ने भाग लिया।
Rahul
29 सित॰1 मिनट पठन


रेलवे की सुरक्षा दावों के बावजूद ट्रेनों पर पत्थरबाजी का सिलसिला जारी
रेलवे की ओर से ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल में एक के बाद एक ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला ट्रेन संख्या 18415 बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस का है। पत्थरबाजी में ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
Rahul
29 सित॰2 मिनट पठन


राउरकेला पीआरएस में आरपीएफ की कार्रवाई, रेल टिकटों के साथ एक गिरफ्तार
ओड़िशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में 28 सितंबर को आरपीएफ ने अभियान चलाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई राउरकेला आरपीएफ पोस्ट कमांडर की निगरानी में एसआई मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारी एवं जवानों ने की।
Rahul
29 सित॰1 मिनट पठन


बीरराजपुर स्टेशन बनेगा चक्रधरपुर मंडल का प्रमुख माल ढुलाई केंद्र
चक्रधरपुर रेल मंडल के बीरराजपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन के विकास को नई गति मिली है। मंडल के पांचवें गुड्स कोचिंग टर्मिनल (जीसीटी) की कमीशनिंग के साथ बीरराजपुर का महत्व माल ढुलाई नेटवर्क में और बढ़ गया है। नए जीसीटी लाइन के शुरू होने से स्टेशन की माल ढुलाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ लोडिंग और अनलोडिंग गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होंगे।
Rahul
29 सित॰2 मिनट पठन


राउरकेला रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म, RPF ने पहुंचाई अस्पताल
ओड़िशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल के पास सोमवार को प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। महिला की पहचान बिसेदिया तांती (40), निवासी गोपबंधुपल्ली, प्लांटसाइट थाना क्षेत्र, सुंदरगढ़ के रूप में हुई है।
Rahul
29 सित॰1 मिनट पठन
bottom of page

