top of page


लगातार बारिश ने बढ़ाई परेशानी, स्कूल परिसर में घुसा पानी
चक्रवात के प्रभाव से पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए बारिश मुसीबत बन गई है। चक्रधरपुर के शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय के चारों तरफ जलजमाव होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चों के जूते-मोजे भीग रहे हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Rahul
1 दिन पहले2 मिनट पठन


मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की मौत
बुधवार को खेलते-खेलते चार साल की एंजेल उस पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। बहन को डूबता देख महज छह साल का भाई गॉडसन उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया... लेकिन दोनों मासूम फिर कभी बाहर नहीं निकल सके। आज उसी जगह जहां कल तक बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां दो मासूम भाई-बहन की लाश पड़ी थी। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है और गांव में मातम पसरा है।
Rahul
1 दिन पहले3 मिनट पठन


पिता ने बेटे की याद में लगाए दो पेड़, संरक्षण का लिया संकल्प, बेटे की याद में हर साल पौधारोपण, पेड़ों में देखते हैं अंकित की तस्वीर
23 सितंबर को स्वर्गीय अंकित पाण्डेय की जयंती के अवसर पर अंकित मेमोरियल संस्था की ओर से चक्रधरपुर आरई कॉलोनी पी ब्लॉक इलाके में स्थित रेलवे महात्मा गांधी पार्क में पौधारोपण किया गया। संस्था के संस्थापक और अंकित के पिता एके पाण्डेय ने अपने बेटे की स्मृति में दो पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान उनके साथ नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, और रणविजय कुमार सहित महात्मा गांधी पार्क के केयर टेकर सानु लामा मौजूद रहे।
Rahul
3 दिन पहले2 मिनट पठन


अर्बन बैंक में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे से जुड़े रेलवे को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी यानी अर्बन बैंक के प्रबंधन को लेकर परिवर्तन पैनल में शामिल मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि मौजूदा अर्बन बैंक अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आगामी वार्षिक महाधिवेशन में साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की
Rahul
3 दिन पहले4 मिनट पठन


सदियों पुरानी परंपरा के बीच मां पाउड़ी की त्रिवार्षिक जंताल पूजा संपन्न
राजदरबार से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, 184 मौजा के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, विधायक जगत माझी ने मांगा आशीर्वाद आनंदपुर: पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड में शनिवार को सदियों पुरानी धार्मिक और पारंपरिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। राजपरिवार की इष्ट देवी मां पाउड़ी की त्रिवार्षिक जंताल पूजा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही क्षेत्र भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। पूजा की शुरु

Jay Kumar
20 सित॰1 मिनट पठन


शादी से इनकार पर भड़का प्रेमी, गुस्से में चाकू से गर्दन काटकर युवती की कर दी थी निर्मम हत्या, अनीता बिन्द हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में युवती अनिता बिन्द हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह प्रेम संबंध और शादी से इनकार सामने आई है। मृतका से पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध होने और उससे शादी करने की इच्छा रखने वाले आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार किए जाने के बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले के प्राथमिकी आरोपी अनिल कुमार बिन्द को घटना के कुछ ही समय बाद शीतला मंदिर ग्वालापट्टी वार्ड संख्या-7 स्थि

Jay Kumar
19 सित॰2 मिनट पठन


कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला, संरक्षण की मांग
जमशेदपुर: झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। वर्ष 1884 में निर्मित इस ब्रिटिशकालीन भवन को संरक्षित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता विकास चंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से ध्वस्तीकरण रोकने और भवन के संरक्षण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 16 जून 2026 को रांची हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। याचिका का फिलिंग नंबर 6980/2026 और CNR नंबर JHHC01-020425-2026 बताया गया है। विकास चंद्र के अनुसार, 140 वर्

Jay Kumar
19 सित॰2 मिनट पठन


राउरकेला रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल: प्लेटफॉर्म-5 के पास अवैध चाय व शराब का अड्डा, खुले गेट से बढ़ रही घुसपैठ
राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 के निकट स्थित रेलवे ओएचई कार्यालय के पास रेलवे परिसर में अवैध रूप से संचालित चाय की दुकान और उसके पीछे चल रही देशी शराब की बिक्री स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
Rahul
6 सित॰1 मिनट पठन


हरमू में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
राॅंची के हरमू स्थित इमली चौक के पास निर्माणाधीन भवन में ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर श्रीराम लोहरा की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
Rahul
6 सित॰1 मिनट पठन


13 अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन को मंजूरी
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन, नवीनीकरण, मशीनों की फॉर्म-बी में एंट्री और चिकित्सकों की ज्वाइनिंग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
Rahul
6 सित॰1 मिनट पठन


देशी शराब के ठिकानों पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार
गणेश पूजा और नुआखाई पर्व को देखते हुए राउरकेला आबकारी विभाग ने अवैध देशी शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस के सहयोग से पिछले दो दिनों में लाठीकटा, बीरसा, बीरमित्रपुर, कारिछापल, अंकुरपाली, टंकाटोली और कदलीबहाल समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई।
Rahul
6 सित॰1 मिनट पठन


रांची से लौटते समय ट्रेन से गिरा नौवीं का छात्र, जामताड़ा के पास दर्दनाक मौत
झारखंड के जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर एक के समीप रेलवे पोल संख्या 251/27 के पास हुआ। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच तेज, SIT ने आयोग कार्यालय में खंगाले रिकॉर्ड
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को कार्रवाई तेज कर दी। SIT की टीम नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


11 जनवरी तक झारखंड के सभी जिलों में लगेगी शिबू सोरेन की प्रतिमा
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन 11 जनवरी तक झारखंड के सभी जिलों में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। झामुमो नेता अंतु तिर्की के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत राजधानी रांची के नेवरी चौक से होगी।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडालों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में सिटी एसपी पारस राणा, एसडीओ कुमार रजत समेत अधिकारियों की टीम ने रामलला दुर्गा पूजा समिति, बकरी बाजार सहित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


रेलवे सुरक्षा को लेकर मिशन मोड में होगा काम, घटिया सामान पर होगी सख्त कार्रवाई
भारतीय रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं। रेल भवन में हुई विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ, बोर्ड के सदस्य, जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, डीजी और डीआरएम शामिल हुए।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


72 साल की बुजुर्ग... कमर टूटी, चलना तो दूर जमीन पर रेंगकर पहुंचती हैं, फिर भी पेंशन के लिए दफ्तरों का कई महीनों से काट रही चक्कर
जिस उम्र में किसी बुजुर्ग को सहारे, सम्मान और इलाज की जरूरत होती है, उस उम्र में 72 वर्षीय चुपड कुई अपने ही हक की पेंशन के लिए सिस्टम के सामने बेबस खड़ी हैं। कमर की हड्डी टूट चुकी है। पैरों पर खड़ा होना मुश्किल है। हालत ऐसी है कि उन्हें जमीन पर रेंगकर चलना पड़ता है। लेकिन सरकारी दफ्तरों की फाइलों में उनकी जिंदगी की यह तकलीफ शायद अभी भी दिखाई नहीं दे रही।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


जमहीरा-बारोबी के बीच रेल पटरी पर भूस्खलन, ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बंद
असम राज्य के जमहीरा और बारोबी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन होने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


जन्माष्टमी पर राॅंची में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, कई मार्ग बंद
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 सितंबर को झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या सह दही-हांडी प्रतियोगिता होगी। इसे लेकर यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


करोड़पति बनने की चाह में दंपती कर रहे थे गांजा कारोबार
ओड़िशा के नयागढ़ जिले मे रातोंरात करोड़पति बनने की चाह में गांजा कारोबार कर रहे एक दंपती को बाणिगोछा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से कार में छिपाकर रखा गया 60 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों फुलबानी से गांजा लाकर भुवनेश्वर में कारोबारियों को आपूर्ति करते थे।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन
bottom of page

