top of page


23 साल बाद झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में नेतृत्व परिवर्तन, डॉ. प्रदीप वर्मा अध्यक्ष और शबाना रब्बानी बनीं सचिव
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में करीब 23 साल बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। वहीं, शबाना रब्बानी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे अंतराल के बाद हुए इस बदलाव को झारखंड में फुटबॉल के विकास की दिशा में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।
Rahul
3 नव॰2 मिनट पठन


बारात से लौट रही पिकअप पलटी, 22 वर्षीय युवक की मौत, पिता समेत सात घायल
शादी समारोह में शामिल होकर हंसी-खुशी घर लौट रहे लोगों की खुशियां गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई स्थित खजूर पुल के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक के पिता समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप के नीचे दबे युवक को ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उस
Rahul
30 अक्टू॰2 मिनट पठन


एशियन पारा गेम्स में स्वर्ण जीतकर लौटे विजय सुंडी का चाईबासा में भव्य स्वागत
जापान के नागोया में आयोजित पांचवें एशियन पारा गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे तीरंदाज विजय सुंडी का सोमवार को चाईबासा में जोरदार स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और झारखंड का मान बढ़ाकर लौटे विजय की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ विजय जुलूस निका
Rahul
27 अक्टू॰2 मिनट पठन


78 दिन के बोनस का ऐलान, लेकिन जेब में सिर्फ ₹17,951! क्या ₹73,895 की जगह ₹17,951 दिया जा रहा है बोनस ?
रेलवे की सुरक्षित और सुचारु व्यवस्था चलाने में दिन-रात जुटे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) की घोषणा हुई है। लेकिन इस घोषणा के पीछे छिपी गणना ने कर्मचारियों के बीच असंतोष पैदा कर दिया है। सवाल यह है कि जब रेलवे में न्यूनतम शुरुआती मूल वेतन ₹18,000 है, तो बोनस की गणना आज भी ₹7,000 की सीमा के आधार पर क्यों की जा रही है?
Rahul
14 अक्टू॰2 मिनट पठन


केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक में डीसी-एसपी ने दिए निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और अलग प्रवेश-निकास की व्यवस्था अनिवार्य
दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु करने और पूजा समितियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार शाम नगर परिषद कार्यालय के सभागार में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने की। इसमें उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
Rahul
13 अक्टू॰2 मिनट पठन


सोनारी मुठभेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटरों के पैर में लगी गोली
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिंदल मॉल रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो कथित शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।
Rahul
7 अक्टू॰2 मिनट पठन


चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत
शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई। रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और करीब 40 से 50 मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। एक ही दुकान में कुछ महीनों के अंतराल में दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rahul
5 अक्टू॰3 मिनट पठन


बड़बिल –बोलानी खदान रेलखंड के दोहरीकरण को मिली मंजूरी, ₹122 करोड़ होंगे खर्च
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण खनिज परिवहन मार्ग पर बारबिल–बोलानीखदान के बीच 6 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना की स्वीकृत लागत ₹122 करोड़ है। इस दोहरीकरण से क्षेत्र में बढ़ते लौह अयस्क परिवहन को गति मिलने के साथ भविष्य की माल ढुलाई जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Rahul
29 सित॰2 मिनट पठन


कोल्हान विवि के 7वें दीक्षांत समारोह का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, स्वर्ण पदक में छात्राओं की चमक बरकरार
कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को 7वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा रहा।
Rahul
29 सित॰2 मिनट पठन


सारंडा में दो दिनों में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, मौत से पहले के समान लक्षणों से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग जांच की तैयारी में जुटी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र की लाईलोर पंचायत के शांकोटोला गांव में दो दिनों के भीतर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत से हड़कंप मच गया है। दोनों महिलाएं जेठानी-देवरानी थीं। परिजनों के अनुसार, मौत से पहले दोनों में लगभग समान लक्षण दिखाई दिए। अचानक तेज बदन दर्द, गले में दर्द और आवाज बंद होने की शिकायत के बाद दोनों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
Rahul
29 सित॰2 मिनट पठन


निरीक्षण को निकले डीआरएम का स्पेशल यान ही रास्ते में हुआ खराब, टुनिया के पास डेढ़ घंटे तक दुरुस्त नहीं हो सका निरीक्षण यान
चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से आम रेल यात्री आए दिन परेशान होते हैं। कई बार यात्रियों को घंटों ट्रेन में बैठकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन गुरुवार को रेल परिचालन और व्यवस्था की एक अलग तस्वीर सामने आई, जब मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया जिस निरीक्षण यान से राउरकेला और बंडामुंडा के निरीक्षण पर निकले थे, वही रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण जवाब दे गया। करीब डेढ़ घंटे तक यान को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार डीआ
Rahul
24 सित॰4 मिनट पठन


अर्बन बैंक में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे से जुड़े रेलवे को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी यानी अर्बन बैंक के प्रबंधन को लेकर परिवर्तन पैनल में शामिल मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि मौजूदा अर्बन बैंक अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आगामी वार्षिक महाधिवेशन में साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की
Rahul
23 सित॰4 मिनट पठन


कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला, संरक्षण की मांग
जमशेदपुर: झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। वर्ष 1884 में निर्मित इस ब्रिटिशकालीन भवन को संरक्षित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता विकास चंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से ध्वस्तीकरण रोकने और भवन के संरक्षण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 16 जून 2026 को रांची हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। याचिका का फिलिंग नंबर 6980/2026 और CNR नंबर JHHC01-020425-2026 बताया गया है। विकास चंद्र के अनुसार, 140 वर्

Jay Kumar
19 सित॰2 मिनट पठन


रांची एयरपोर्ट पर अगस्त में बढ़ी हवाई यात्रियों की आवाजाही, 1.80 लाख से अधिक ने किया सफर
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अगस्त महीने में हवाई यात्रियों की आवाजाही में तेजी दर्ज की गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल 1,80,467 यात्रियों ने रांची एयरपोर्ट से आवागमन किया।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


तीन दशक पुराने घोटाले में ACB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करीब तीन दशक पहले एकीकृत बिहार के समय सड़क और कूप निर्माण की सरकारी योजनाओं में हुई कथित वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रिटायर कर्मचारी, ठेकेदार समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी आरोपी पलामू जिले के रहने वाले हैं। ACB ने तीन सितंबर को छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए इनकी गिरफ्तारी की। कार्रवाई पूरे दिन चलती रही।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


रायगड़ा के 840 गांव मोबाइल नेटवर्क से वंचित
डिजिटल दौर में जहां सरकारी योजनाओं से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरी दस्तावेजों के लिए इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ गई है, वहीं ओड़िशा के रायगड़ा जिले के करीब 840 गांव अब भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा से वंचित हैं। जिले में कुल 2,612 गांव हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 12 लाख की आबादी वाले जिले में लगभग 34 प्रतिशत लोग इंटरनेट सेवा से वंचित हैं।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


तेजी से शहरीकरण वाले जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
झारखंड में तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए राज्य सरकार ने सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेजी से शहरीकरण वाले जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चंदन की लकड़ी जब्त, तीन गिरफ्तार
ओड़िशा के गजापति जिले के काशीनगर पुलिस ने चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 105 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


राउरकेला स्टेशन परिसर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, रेलकर्मी गिरफ्तार
मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला यात्री से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म संख्या एक के चक्रधरपुर छोर स्थित ऑफिसर रेस्ट हाउस (ओआरएच) के समीप बने वाल्व रूम में एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप रेलवे के एक कर्मचारी पर लगा है। मामले में राउरकेला जीआरपी ने आरोपी रेलकर्मी कपिलेश्वर सिंह (54) को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


जिसकी झाड़फूंक करने गया था पुजारी, उसी ने गला रेतकर कर दी उसकी हत्या, मची सनसनी
पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में झाड़-फूंक के दौरान पूजा के बाद ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे गांव को दहला दिया। जिस युवक को पुजारी झाड़फूंक से ठीक करने के लिए उसके घर गया था, उसी युवक ने तड़के धारदार चाकू से पुजारी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
Rahul
3 सित॰2 मिनट पठन
bottom of page

