top of page


मनोहरपुर के उरकिया में छापेमारी कर 25 पेटी अवैध और कथित नकली शराब बरामद
इस वक्त की बड़ी खबर मनोहरपुर से आ रही है, पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार की सुबह डीएसपी डेविड ए डोडराय के नेतृत्व में मनोहरपुर थाना पुलिस ने उरकिया गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर करीब 20 से 25 पेटी अवैध और कथित नकली शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसे बरामद शराब के साथ मनोहरपुर थाना लाया गया, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Rahul
14 अक्टू॰2 मिनट पठन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झामुमो परिवार में शोक की लहर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब आठ बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Rahul
8 अक्टू॰1 मिनट पठन


180 से ज्यादा जिंदगियों के बीच मौत से मुकाबला, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। विमान हजारों फीट की ऊंचाई पर था और हालात बेहद गंभीर हो चुके थे।
Rahul
1 अक्टू॰1 मिनट पठन


दीक्षांत समारोह सिर्फ उपाधि लेने का अवसर नहीं, समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी: राज्यपाल
कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
Rahul
29 सित॰3 मिनट पठन


राउरकेला पीआरएस में आरपीएफ की कार्रवाई, रेल टिकटों के साथ एक गिरफ्तार
ओड़िशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में 28 सितंबर को आरपीएफ ने अभियान चलाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई राउरकेला आरपीएफ पोस्ट कमांडर की निगरानी में एसआई मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारी एवं जवानों ने की।
Rahul
29 सित॰1 मिनट पठन


शादी से इनकार पर भड़का प्रेमी, गुस्से में चाकू से गर्दन काटकर युवती की कर दी थी निर्मम हत्या, अनीता बिन्द हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में युवती अनिता बिन्द हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह प्रेम संबंध और शादी से इनकार सामने आई है। मृतका से पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध होने और उससे शादी करने की इच्छा रखने वाले आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार किए जाने के बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले के प्राथमिकी आरोपी अनिल कुमार बिन्द को घटना के कुछ ही समय बाद शीतला मंदिर ग्वालापट्टी वार्ड संख्या-7 स्थि

Jay Kumar
19 सित॰2 मिनट पठन


झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन
गिरिडीह से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड की सियासत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Rahul
6 सित॰2 मिनट पठन


सोन नदी जल बंटवारे पर 25 साल पुराना विवाद खत्म, झारखंड-बिहार में बनी सहमति
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


कुइली नदी बनी काल, एक ही परिवार के मां-बेटे के पिता की भी मौत, तीसरी महिला अब भी लापता
सारंडा के बहदा गांव में कुइली पहाड़ी नदी का उफान एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। रविवार देर शाम नदी पार करने के दौरान पानी की तेज धार में बहे तीन ग्रामीणों में से दो के शव अब बरामद हो चुके हैं। पहले ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू की मां का शव मिला और अब उनके पिता बोसेन सिद्धू का शव भी बरामद कर लिया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, तीसरी लापता महिला सुनीता सिद्धू की तलाश सोमवार सुबह से लगातार जारी है।
Rahul
31 अग॰2 मिनट पठन


सिर्फ 8 मिनट में समंदर में समा गया ‘ओशन विनर’, 14 की जलसमाधि, 8 भंवर में डूबे
ओड़िशा के पारादीप से लौह अयस्क का चूर्ण लेकर जा रहा चीनी मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ अंडमान के पास समुद्र में डूब गया। हादसे में लापता 22 चालक दल के सदस्यों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे से बचाए गए दो चीनी नाविकों ने घटना का खौफनाक मंजर बयां किया है।
Rahul
29 अग॰2 मिनट पठन


रांची-धनबाद में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते तीन लेखा अधिकारी गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के तीन अधिकारियों को ₹48,400 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर सुनील कुमार और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं।
Rahul
27 अग॰2 मिनट पठन


ओड़िशा ब्रेकिंग: समुद्र के बीच मिला ‘ओशन विनर’ का लाइफ बोट और इमरजेंसी बीकन, 22 क्रू अब भी लापता
ओड़िशा के पारादीप से लौह अयस्क का चूर्ण लेकर जा रहे ‘ओशन विनर’ जहाज के समुद्र में लापता होने की घटना के चार दिन बाद भी जहाज और उसके 22 कर्मचारियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान समुद्र के बीच ‘ओशन विनर’ नाम लिखा एक लाइफ बोट और एक इमरजेंसी बीकन मिलने से राहत और उम्मीद की किरण जगी है।
Rahul
26 अग॰2 मिनट पठन


पुरी में फिर हत्या, तीन दिन में दो वारदात से कानून-व्यवस्था पर सवाल
पुरी में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जगन्नाथ वल्लभ मठ परिसर में स्थित शहरांचल फांडी के पास एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Rahul
26 अग॰1 मिनट पठन


झारखंड कैबिनेट के 53 प्रस्तावों को मंजूरी
झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, सड़क, वित्त और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
जमशेदपुर के एमजीएम चिकित्सा महाविद्यालय के विकास के लिए करीब 394 करोड़ रुपये और धनबाद के शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय में सीटों के विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। धनबाद में स्नातक चिकित्सा सीटें 100 से बढ़ाकर 250 करने की योजना है।
Rahul
26 अग॰1 मिनट पठन


राउरकेला में प्रकाश पासवान के खिलाफ NBW जारी, सर्किट हाउस हथियार बरामदगी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज
राउरकेला सर्किट हाउस में हुई हथियार बरामदगी के मामले में आरोपी प्रकाश पासवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राउरकेला के माननीय SDJM न्यायालय ने मंगलवार को प्रकाश पासवान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।
Rahul
25 अग॰1 मिनट पठन


ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर दो करोड़ का गांजा जब्त, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
Rahul
24 अग॰1 मिनट पठन


झारखंड में हेमंत सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर रोक
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर चल रही सियासत के बीच हेमंत सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत JPSC और JSSC की 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया था।
सरकार ने परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और जांच रिपोर्ट के आधार पर इन परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब सफल अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक
Rahul
20 अग॰2 मिनट पठन


अमित शाह से मिले झारखंड BJP के दिग्गज, खनन विधेयक पर रणनीति पर मंथन
झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक तैयारियों और आने वाले दिनों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
Rahul
19 अग॰2 मिनट पठन


JPSC धांधली में CID का बड़ा वार, पूर्व सदस्य का PA गिरफ्तार | CID, JPSC irregularities case; former member's PA arrested.
इंटरव्यू मैनेज कराने के नाम पर 40 लाख वसूलने का आरोप, जांच में गिरफ्तारी का आंकड़ा 22 पहुंचा CID, JPSC irregularities case; former member's PA arrested. रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा कथित धांधली मामले में CID ने एक और बड़ा शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA बीएन राम को गिरफ्तार किया है। उस पर JPSC में इंटरव्यू मैनेज कराने के नाम पर 40 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में CID की कार्रवाई और तेज हो ग

Jay Kumar
18 अग॰2 मिनट पठन


भिलाई रेलवे में CBI का बड़ा एक्शन: Senior DME गिरफ्तार, 77 लाख कैश और 14 लाख का सोना बरामद
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के भिलाई पीपी यार्ड में तैनात भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियंता सेवा (IRSME) के अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (Senior DME) अनमोल उइके को सीबीआई ने करीब 24 घंटे चली कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोरी के आरोप में हुई इस कार्रवाई ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच खलबली मचा दी है। सीबीआई की तलाशी में अधिकारी के ठिकानों से लगभग 77 लाख रुपये नकद और 14 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना बरामद होने की बात सामने आई है।
Rahul
15 अग॰2 मिनट पठन
bottom of page

