top of page


शादी से इनकार पर भड़का प्रेमी, गुस्से में चाकू से गर्दन काटकर युवती की कर दी थी निर्मम हत्या, अनीता बिन्द हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में युवती अनिता बिन्द हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह प्रेम संबंध और शादी से इनकार सामने आई है। मृतका से पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध होने और उससे शादी करने की इच्छा रखने वाले आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार किए जाने के बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले के प्राथमिकी आरोपी अनिल कुमार बिन्द को घटना के कुछ ही समय बाद शीतला मंदिर ग्वालापट्टी वार्ड संख्या-7 स्थि

Jay Kumar
19 सित॰2 मिनट पठन


राउरकेला रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल: प्लेटफॉर्म-5 के पास अवैध चाय व शराब का अड्डा, खुले गेट से बढ़ रही घुसपैठ
राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 के निकट स्थित रेलवे ओएचई कार्यालय के पास रेलवे परिसर में अवैध रूप से संचालित चाय की दुकान और उसके पीछे चल रही देशी शराब की बिक्री स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
Rahul
6 सित॰1 मिनट पठन


देशी शराब के ठिकानों पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार
गणेश पूजा और नुआखाई पर्व को देखते हुए राउरकेला आबकारी विभाग ने अवैध देशी शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस के सहयोग से पिछले दो दिनों में लाठीकटा, बीरसा, बीरमित्रपुर, कारिछापल, अंकुरपाली, टंकाटोली और कदलीबहाल समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई।
Rahul
6 सित॰1 मिनट पठन


JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच तेज, SIT ने आयोग कार्यालय में खंगाले रिकॉर्ड
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को कार्रवाई तेज कर दी। SIT की टीम नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


तीन दशक पुराने घोटाले में ACB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करीब तीन दशक पहले एकीकृत बिहार के समय सड़क और कूप निर्माण की सरकारी योजनाओं में हुई कथित वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रिटायर कर्मचारी, ठेकेदार समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी आरोपी पलामू जिले के रहने वाले हैं। ACB ने तीन सितंबर को छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए इनकी गिरफ्तारी की। कार्रवाई पूरे दिन चलती रही।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


करोड़पति बनने की चाह में दंपती कर रहे थे गांजा कारोबार
ओड़िशा के नयागढ़ जिले मे रातोंरात करोड़पति बनने की चाह में गांजा कारोबार कर रहे एक दंपती को बाणिगोछा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से कार में छिपाकर रखा गया 60 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों फुलबानी से गांजा लाकर भुवनेश्वर में कारोबारियों को आपूर्ति करते थे।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


डकैती की योजना विफल, तीन गिरफ्तार
ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के हातिबाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी डकैती की योजना बना रहे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीरमित्रपुर गोबिरा निवासी बोलो खालखो (30), पुरनापानी निवासी अजय कुजूर (32) और सनातन साहू (30) के रूप में हुई है। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चंदन की लकड़ी जब्त, तीन गिरफ्तार
ओड़िशा के गजापति जिले के काशीनगर पुलिस ने चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 105 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


राउरकेला स्टेशन परिसर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, रेलकर्मी गिरफ्तार
मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला यात्री से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म संख्या एक के चक्रधरपुर छोर स्थित ऑफिसर रेस्ट हाउस (ओआरएच) के समीप बने वाल्व रूम में एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप रेलवे के एक कर्मचारी पर लगा है। मामले में राउरकेला जीआरपी ने आरोपी रेलकर्मी कपिलेश्वर सिंह (54) को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


राउरकेला में कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
ओड़िशा के राउरकेला शहर स्थित प्लूटोन मॉल के सामने रिंग रोड पर कार की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सेक्टर-6 निवासी ईश्वर ओराम (42) के रूप में हुई है। घटना के बाद छेंड थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Rahul
3 सित॰1 मिनट पठन


जिसकी झाड़फूंक करने गया था पुजारी, उसी ने गला रेतकर कर दी उसकी हत्या, मची सनसनी
पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में झाड़-फूंक के दौरान पूजा के बाद ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे गांव को दहला दिया। जिस युवक को पुजारी झाड़फूंक से ठीक करने के लिए उसके घर गया था, उसी युवक ने तड़के धारदार चाकू से पुजारी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
Rahul
3 सित॰2 मिनट पठन


बड़ाजामदा में नाबालिग से छेड़छाड़ पर पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
Rahul
1 सित॰2 मिनट पठन


ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, ट्रेन से चोरी के मोबाइल समेत युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन से चोरी के मोबाइल फोन समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजगांगपुर के ईदगाह मोहल्ला निवासी मो. रेहान हुसैन (32) के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 51,200 रुपये मूल्य के सामान बरामद किये गये हैं।
Rahul
31 अग॰2 मिनट पठन


अवैध हथियार और चोरी की बाइक ने पहुंचाया जेल, चाईबासा कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
अवैध हथियार रखने और चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में चाईबासा की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भूता टोला सालीगुट्टू निवासी मारकण्डेय सिंह कुन्टिया उर्फ टुसा को दोषी करार देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला 31 अगस्त 2026 को सुनाया।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


मनोहरपुर में पिकअप वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कांड्रा टोल ब्रिज के पास से चोरी की पिकअप बरामद, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
मनोहरपुर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पिकअप वाहन संख्या ओडी14वी-8939 को कांड्रा टोल ब्रिज के समीप से बरामद कर लिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना
नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में चाईबासा की विशेष पॉक्सो अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। पुराने मामले में दोषी पाए गए अखिलेश सिंह को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


साइबर ठगी करने वालों पर कोर्ट का शिकंजा, दो दोषियों को 4 साल की जेल और 1.36 लाख रुपये जुर्माना
साइबर ठगी के मामले में चाईबासा की अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। सदर थाना कांड संख्या 51/2023 में पुलिस की वैज्ञानिक जांच और ठोस साक्ष्यों के आधार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की अदालत ने दोनों दोषियों को अलग-अलग धाराओं में कारावास और कुल 1 लाख 36 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
Rahul
31 अग॰2 मिनट पठन


कोड़ा दंपती के कड़े तेवर के बाद जागा पुलिस-प्रशासन, कार्रवाई को मजबूर हुआ तंत्र
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में 29 अगस्त की रात हुई हिंसक झड़प और चाकूबाजी की घटना ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई सुस्त नजर आ रही थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा के कड़े तेवर तथा मामले को गंभीरता से उठाए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद मुख्य आरोपी स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके ठिकानों पर भी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी
Rahul
31 अग॰3 मिनट पठन


20 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला श्रम अधिकारी विजिलेंस के हत्थे चढ़े
ओडिशा विजिलेंस ने रिश्वतखोरी के मामले में केंदुझर के जिला श्रम अधिकारी आकाश बिसोई, ओएलएस-1 को गिरफ्तार किया है। उन पर एक इलेक्ट्रिकल ठेकेदार से लेबर लाइसेंस जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का आरोप है।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


बड़ाजामदा में आदिवासी छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, भाजपा ने खोला मोर्चा
नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा स्थित अमन लॉज में आदिवासी छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और विरोध करने वाले स्थानीय युवाओं पर धारदार हथियार से हमले की घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ भाजपा ने बड़ाजामदा थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन
bottom of page

