top of page


कैंसर पीड़ित की मौत पर सियासी घमासान, रेलवे की व्यवस्था पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर पीड़ित यात्री की मौत के मामले ने दो दिन बाद सियासी तूल पकड़ लिया है। 24 अक्टूबर को हुई इस घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और रेलवे की कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
Rahul
27 अक्टू॰2 मिनट पठन


बंडामुंडा-राउरकेला मार्ग की बदहाली पर बीजद कार्यकर्ताओं में रोष
ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के बंडामुंडा-राउरकेला मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सड़क की बदहाली को लेकर सोमवार को स्थानीय बीजद कार्यकर्ताओं ने राउरकेला स्थित एन.एच विभाग के कार्यालय पहुंचकर संबंधित विभाग की जेई ज्योत्स्नामयी बिस्वाल से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं से अवगत कराया।
Rahul
29 सित॰1 मिनट पठन


भाजपा आईटी सेल में जिम्मेदारी मिलने पर बिरेन पति को किया गया सम्मानित
ओड़िशा के राउरकेला के भाजपा कार्यकर्ता बिरेन पति को भाजपा आईटी सेल का सदस्य चुने जाने पर बंडामुंडा के बी-सेक्टर में जन सेवा समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष बी. वारदेश्वर राव के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Rahul
29 सित॰1 मिनट पठन


झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन
गिरिडीह से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड की सियासत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Rahul
6 सित॰2 मिनट पठन


रेल मंत्री से मिले सांसद, गोड्डा क्षेत्र की रेल योजनाओं को लेकर की मांग
झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी योजनाओं को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में नई रेल परियोजनाओं, लोकल ट्रेनों के विस्तार तथा लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी।
Rahul
2 सित॰1 मिनट पठन


सोन नदी जल बंटवारे पर 25 साल पुराना विवाद खत्म, झारखंड-बिहार में बनी सहमति
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


रोहित तिर्की की नई जिम्मेदारी से बिसरा बीजद में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
ओड़िशा के बीजू जनता दल में बिरमित्रपुर विधायक रोहित जोसेफ तिर्की को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से बिसरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए खुशी जताई।
Rahul
27 अग॰1 मिनट पठन


MMDR पर JMM का शक्ति प्रदर्शन: चक्रधरपुर में जुटे चारों विधायक, मंत्री दीपक बिरुवा की मौजूदगी में 7 सितंबर के महाधरना का ऐलान
खनिज संपदा और झारखंड के अधिकारों से जुड़े MMDR संशोधन विधेयक-2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामगृह में हुई JMM की अहम बैठक में पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के झामुमो विधायक और चाईबासा विधायक सह मंत्री दीपक बिरुवा एक साथ नजर आए।
Rahul
23 अग॰2 मिनट पठन


अमित शाह से मिले झारखंड BJP के दिग्गज, खनन विधेयक पर रणनीति पर मंथन
झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक तैयारियों और आने वाले दिनों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
Rahul
19 अग॰2 मिनट पठन


JPSC धांधली में CID का बड़ा वार, पूर्व सदस्य का PA गिरफ्तार | CID, JPSC irregularities case; former member's PA arrested.
इंटरव्यू मैनेज कराने के नाम पर 40 लाख वसूलने का आरोप, जांच में गिरफ्तारी का आंकड़ा 22 पहुंचा CID, JPSC irregularities case; former member's PA arrested. रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा कथित धांधली मामले में CID ने एक और बड़ा शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA बीएन राम को गिरफ्तार किया है। उस पर JPSC में इंटरव्यू मैनेज कराने के नाम पर 40 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में CID की कार्रवाई और तेज हो ग

Jay Kumar
18 अग॰2 मिनट पठन


संगठन के समर्पण से राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक पहुंचे डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, बने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश संगठन में लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन और राज्यसभा में झारखंड से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के बाद मिली यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर में अहम पड़ाव मानी जा रही है।
Rahul
17 अग॰2 मिनट पठन


पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जूते-चप्पल और कीचड़ फेंके गए
पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। उत्तरी 24 परगना जिले के खाली शहर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब ममता बनर्जी अपने एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनके काफिले को रोक लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की कार को घेर लिया, कार पर हाथ से प्रहार किया और जूते-चप्पल तथा की
Rahul
9 अग॰2 मिनट पठन


चाईबासा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर मंगलवार को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही चाईबासा बायपास चौक का भी नाम बदलकर शिबू सोरेन चौक कर दिया गया है। समारोह के दौरान पारं
Rahul
4 अग॰2 मिनट पठन


मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने क्यों किया हंगामा ? तीन माह में कैसे कमजोर हो गया विपक्ष, पढ़िए खास खबर
न्यूज डेस्क दिल्ली ( DELHI) : संसद का मानसून सत्र सोमवार 20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जो 13 अगस्त 2026 तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है. चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में संसद की 19 बैठकें होंगी. इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा की जाएगी और फैसले लिए जाएंगे. इसके पूर्व संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार 19 जुलाई को संसद भवन एनेक्सी में सर्वदलीय बैठक जारी है, ब
Upendra Gupta
19 जुल॰2 मिनट पठन


भाजपा जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह पहुंचे चक्रधरपुर, प्रबुद्ध व्यक्तियों से मिल संगठन मजबूत करने की अपील
भाजपा के सांगठनिक जिला चक्रधरपुर में मंगलवार को जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह का आगमन हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुरु चरण नायक, डॉ. विजय सिंह गागराई तथा तीरथ जामुदा भी उपस्थित रहे।भेंटवार्ता के क्रम में भाजपा नेताओं ने गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरी से मुलाकात कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। वहीं उमाशंकर गिरी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर फुलनदेव गिरि, किशोर गोस्वामी, सुरेश साव, मुकेश साव, मिंटू साव, संजीव गिरि सहित अन्य
Rahul
30 जून1 मिनट पठन


टेकराहातु गांव में ग्रामीणों संग बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टेकराहातू गांव में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा नेता जेबी तुबिद, संजय पांडे, बड़ाकुंवर गागराई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क
Rahul
28 जून1 मिनट पठन


राज्यसभा चुनाव से पहले रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजधानी रांची से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर बुधवार देर रात दो अज्ञात युवकों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस दुस्साहसिक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो युवक संघ कार्यालय के पास पहुंचते दिखाई दे रहे
Rahul
17 जून2 मिनट पठन


संजय मिश्रा बने भाजपा चक्रधरपुर संगठन जिला के मीडिया प्रभारी
पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले 27 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले संजय मिश्रा "बुद्धू पंडित" को भाजपा ने चक्रधरपुर संगठन जिला का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। संजय मिश्रा ने कहा कि उन्हें पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है, जिसे
Rahul
16 जून2 मिनट पठन


फाल्टा के 'पुष्पा' का ये कैसा हाल, हाफ पैंट और टीशर्ट में पुलिस ने घुमाया, बीच सड़क निकली परेड
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद एक्शन पर एक्शन जारी है. अपराधियों से लेकर घुसपैठियों के विरुद्ध सरकार की तीव्र कार्रवाई जारी है. इस बीच बंगाल की फाल्टा से एक बड़ी खबर सामने आई है. 2026 के विधानसभा चुनाव में फाल्टा से टीएमसी के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट और टीशर्ट में परेड कराई. जिसका वीडियो भी सामने आया है. सुरक्षाबलों के बीच गिरफ्तार जहांगीर खान के तेवर अब पूरी तरह बदल चूका है, खुद को पुष्पा बताने वाला जहाँगीर खान गिरफ़्तारी के बाद बेबस नजर आ

Jay Kumar
13 जून1 मिनट पठन


नामांकन के बाद भावुक हुई स्वर्गीय विजय सिंह की बेटी, आँखों से छलके आंसू, कहा - पिता होते तो और ज्यादा ख़ुशी होती, भ्रष्टाचार खत्म कर चक्रधरपुर को बनाउंगी सुन्दर शहर
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनुप्रिया सोया, मीडिया से मुखातिब होते हुए हुई भावुक चक्रधरपुर, झारखण्ड: चक्रधरपुर के चर्चित नेता रहे दिवंगत सांसद विधायक स्वर्गीय विजय सिंह सोय की छोटी बेटी अनुप्रिया सोय भी नगर परिषद चुनाव लड़ रही हैं. अनुप्रिया सोय ने चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने अनुप्रिया सोय पर भरोसा जताते हुए उसे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है. अनुप्रिया सोय अब तक हुए नामांकन के म

Jay Kumar
4 फ़र॰1 मिनट पठन
bottom of page

