top of page
GUMLA NEWS


राउरकेला रेलवे स्टेशन के शेड गिरने पर विधायक दुर्गा तांती ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने निर्माणाधीन ऊंचा शेड बारिश के दौरान भरभराकर गिरने के मामले को लेकर रघुनाथपाली विधायक एवं जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गा चरण तांती ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Rahul


तीन महीने में स्क्रैप बना एक करोड़ का रेलवे शेड, कार्रवाई के बजाय खामोशी; जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे सवाल
राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने नव निर्मित शेड के टूट कर गिरने की घटना को 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार रेल अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह शेड महज तीन महीने के भीतर टूटकर अब स्क्रैप में तब्दील हो चूका है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने टूटे शेड को खोलकर क्रेन की मदद से बड़े वाहनों में लादकर राउरकेला रेलवे कॉलोनी स्थित ट्रेनिंग स्कूल परिस
Rahul


कुकड़ा रेल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पियर कैप में गहरी दरार, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
बंडामुंडा-बिसरा मुख्य रेल मार्ग के कुकड़ा रेल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार से पहले से ही क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अब निर्माणाधीन ब्रिज के पियर कैप के नीचे गहरी दरारें दिखाई देने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। कुछ महीने पहले ही तैयार किए गए पियर कैप में दरार आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
Rahul
bottom of page

