top of page
SARAIKELA KHARSAWAN NEWS


23 साल बाद झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में नेतृत्व परिवर्तन, डॉ. प्रदीप वर्मा अध्यक्ष और शबाना रब्बानी बनीं सचिव
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में करीब 23 साल बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। वहीं, शबाना रब्बानी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे अंतराल के बाद हुए इस बदलाव को झारखंड में फुटबॉल के विकास की दिशा में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।
Rahul


बारात से लौट रही पिकअप पलटी, 22 वर्षीय युवक की मौत, पिता समेत सात घायल
शादी समारोह में शामिल होकर हंसी-खुशी घर लौट रहे लोगों की खुशियां गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई स्थित खजूर पुल के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक के पिता समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप के नीचे दबे युवक को ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उस
Rahul


चक्रधरपुर में 35 लाख की सड़क-नाली योजनाओं का शिलान्यास
नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय साव ने वार्ड संख्या 2, 3, 9 और 19 में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से होने वाली सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया। संबंधित वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।
Rahul
bottom of page

