top of page
JAMSHEDPUR NEWS


भिलाई रेलवे में CBI का बड़ा एक्शन: Senior DME गिरफ्तार, 77 लाख कैश और 14 लाख का सोना बरामद
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के भिलाई पीपी यार्ड में तैनात भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियंता सेवा (IRSME) के अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (Senior DME) अनमोल उइके को सीबीआई ने करीब 24 घंटे चली कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोरी के आरोप में हुई इस कार्रवाई ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच खलबली मचा दी है। सीबीआई की तलाशी में अधिकारी के ठिकानों से लगभग 77 लाख रुपये नकद और 14 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना बरामद होने की बात सामने आई है।
Rahul


बीकानेर में CBI का बड़ा एक्शन, 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते दो रेलकर्मी गिरफ्तार
भारतीय रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजस्थान के बीकानेर से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। CBI ने रेलवे के दो कर्मचारियों को कथित तौर पर 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेलवे के सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और कर्मचारी राकेश के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कोलकाता की एमआरटी कंपनी से जुड़े करीब 48 करोड़ रुपये के टेंडर के बिलों को पास कर
Rahul


रेलवे में रिश्वतखोरी का खेल: ₹1.46 लाख लेते चार गिरफ्तार, तलाशी में ₹9 लाख नकद बरामद
उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) में करोड़ों रुपये के बिलों को पास कराने के एवज में रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जयपुर ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रेलवे की एक महिला अधिकारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कथित रिश्वत की ₹1.46 लाख की रकम बरामद की गई। इसके बाद जयपुर और दिल्ली में विभिन्न ठिकानों पर की गई तलाशी में करीब ₹9 लाख नकद बरामद होने की बात CBI ने कही है।
Rahul
bottom of page

