top of page
DUMKA NEWS


डांगवापोसी रेलवे कॉलोनी जलमग्न, तीन फीट तक भरा पानी, रेलकर्मियों के घरों और कार्यालयों में घुसा पानी
इस वक्त की बड़ी खबर चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगवापोसी रेलवे क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद भयावह कर दिए हैं। जोरदार बारिश के कारण पूरा रेलवे क्षेत्र जलमग्न हो गया है। रेलवे कॉलोनी, रेलकर्मियों के क्वार्टर, कार्यालय और आसपास के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। कई स्थानों पर करीब तीन फीट तक पानी जमा होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।सबसे खराब स्थिति सारंडा कॉलोनी और डांगवापोसी के निचले इलाकों की बताई जा रही है। यहां सड़कों पर नदी की तरह प
Rahul


राउरकेला में बारिश का कहर: पटरी के नीचे की मिट्टी बही, हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर थमी ट्रेनों की रफ्तार
चक्रधरपुर रेल मंडल में गुरुवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग की परिचालन व्यवस्था को हिला कर रख दिया। राउरकेला-पानपोश के बीच रेल पटरी के नीचे की मिट्टी बह जाने से ट्रैक वॉशआउट हो गया। इसके साथ ही कई स्थानों पर बैंक स्लिप और जलजमाव की स्थिति ने रेलवे की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुरक्षा के मद्देनजर कई लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा, जबकि दर्जनों यात्रियों को अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों ट्रेन के खुलने का इंतजार करना पड़ा।
Rahul


राउरकेला रेलवे स्टेशन के शेड गिरने पर विधायक दुर्गा तांती ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने निर्माणाधीन ऊंचा शेड बारिश के दौरान भरभराकर गिरने के मामले को लेकर रघुनाथपाली विधायक एवं जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गा चरण तांती ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Rahul
bottom of page

