top of page
BHARAT NEWS


लगातार बारिश ने बढ़ाई परेशानी, स्कूल परिसर में घुसा पानी
चक्रवात के प्रभाव से पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए बारिश मुसीबत बन गई है। चक्रधरपुर के शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय के चारों तरफ जलजमाव होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चों के जूते-मोजे भीग रहे हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Rahul


मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की मौत
बुधवार को खेलते-खेलते चार साल की एंजेल उस पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। बहन को डूबता देख महज छह साल का भाई गॉडसन उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया... लेकिन दोनों मासूम फिर कभी बाहर नहीं निकल सके। आज उसी जगह जहां कल तक बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां दो मासूम भाई-बहन की लाश पड़ी थी। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है और गांव में मातम पसरा है।
Rahul


निरीक्षण को निकले डीआरएम का स्पेशल यान ही रास्ते में हुआ खराब, टुनिया के पास डेढ़ घंटे तक दुरुस्त नहीं हो सका निरीक्षण यान
चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से आम रेल यात्री आए दिन परेशान होते हैं। कई बार यात्रियों को घंटों ट्रेन में बैठकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन गुरुवार को रेल परिचालन और व्यवस्था की एक अलग तस्वीर सामने आई, जब मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया जिस निरीक्षण यान से राउरकेला और बंडामुंडा के निरीक्षण पर निकले थे, वही रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण जवाब दे गया। करीब डेढ़ घंटे तक यान को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार डीआ
Rahul
bottom of page

