top of page
KHUNTI NEWS


बंडामुंडा-राउरकेला मार्ग की बदहाली पर बीजद कार्यकर्ताओं में रोष
ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के बंडामुंडा-राउरकेला मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सड़क की बदहाली को लेकर सोमवार को स्थानीय बीजद कार्यकर्ताओं ने राउरकेला स्थित एन.एच विभाग के कार्यालय पहुंचकर संबंधित विभाग की जेई ज्योत्स्नामयी बिस्वाल से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं से अवगत कराया।
Rahul


बड़बिल –बोलानी खदान रेलखंड के दोहरीकरण को मिली मंजूरी, ₹122 करोड़ होंगे खर्च
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण खनिज परिवहन मार्ग पर बारबिल–बोलानीखदान के बीच 6 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना की स्वीकृत लागत ₹122 करोड़ है। इस दोहरीकरण से क्षेत्र में बढ़ते लौह अयस्क परिवहन को गति मिलने के साथ भविष्य की माल ढुलाई जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Rahul


विशाखापत्तनम में पश्चिम ओडिया समाज ने मनाया नुआखाई भेंटघाट
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रह रहे पश्चिम ओडिशा के लोगों ने अपनी भाषा, कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हुए नुआखाई भेंटघाट समारोह का आयोजन किया। पश्चिम ओडिशा के प्रवासी समाज के संगठन जुहार परिवार की ओर से मेघादिरीपेटा स्थित कलामेघा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
Rahul
bottom of page

