

180 से ज्यादा जिंदगियों के बीच मौत से मुकाबला, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। विमान हजारों फीट की ऊंचाई पर था और हालात बेहद गंभीर हो चुके थे।


दीक्षांत समारोह सिर्फ उपाधि लेने का अवसर नहीं, समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी: राज्यपाल
कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


राउरकेला पीआरएस में आरपीएफ की कार्रवाई, रेल टिकटों के साथ एक गिरफ्तार
ओड़िशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में 28 सितंबर को आरपीएफ ने अभियान चलाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई राउरकेला आरपीएफ पोस्ट कमांडर की निगरानी में एसआई मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारी एवं जवानों ने की।




































































































