top of page
EDUCATION REPORT


नशामुक्त युवा और सुरक्षित समाज के संकल्प के साथ ‘मिशन निर्माण’ संगोष्ठी संपन्न
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह में ‘मिशन निर्माण – नशामुक्त युवा जागरूकता संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। लक्ष्मी सुरभि संस्था और विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Rahul


दीक्षांत समारोह सिर्फ उपाधि लेने का अवसर नहीं, समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी: राज्यपाल
कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
Rahul


कोल्हान विवि के 7वें दीक्षांत समारोह का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, स्वर्ण पदक में छात्राओं की चमक बरकरार
कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को 7वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा रहा।
Rahul
bottom of page

