top of page


लगातार बारिश ने बढ़ाई परेशानी, स्कूल परिसर में घुसा पानी
चक्रवात के प्रभाव से पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए बारिश मुसीबत बन गई है। चक्रधरपुर के शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय के चारों तरफ जलजमाव होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चों के जूते-मोजे भीग रहे हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Rahul


सारंडा में बारिश का कहर: बड़ाजामदा जलमग्न, किरीबुरु की पुलिया पर बढ़ा दबाव
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बड़ाजामदा, मेघाहातुबुरु, गुवा और किरीबुरु में पहाड़ों से उतर रहा पानी अब कई इलाकों के लिए मुसीबत बन गया है। सबसे भयावह तस्वीर बड़ाजामदा से सामने आई है, जहां तेज बहाव के साथ आया पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया।
Rahul


झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रधरपुर चाईबासा सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं। इसके असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Rahul
bottom of page

