top of page
BIG NEWS


चक्रधरपुर रेल मंडल में ₹200 करोड़ की डिजिटल क्रांति, 392.3 KM में बिछेगा हाईटेक 48-फाइबर नेटवर्क
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के सबसे महत्वपूर्ण मालवाहक रेल मंडलों में शामिल चक्रधरपुर रेल मंडल अब अत्याधुनिक डिजिटल संचार प्रणाली से लैस होने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे में लगभग ₹200 करोड़ की लागत से 48-फाइबर ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) बैकबोन परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल में 392.3 रूट किलोमीटर तक नया हाई-स्पीड ऑप्टिकल नेटवर्क बिछाया जाएगा।
यह परियोजना दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडलों में कुल 1,696.2 रूट किल
Rahul


80 साल पुराने ACC सीमेंट प्लांट पर बंदी का संकट, सड़क पर उतरे मजदूर; 15 किलोमीटर पैदल मार्च कर सरकार से लगाई गुहार
पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी स्थित करीब 80 वर्ष पुराने अदाणी ACC सीमेंट वर्क्स को आगामी 16 अगस्त 2026 से स्थायी रूप से बंद किए जाने की घोषणा के बाद पूरे इलाके में विरोध तेज हो गया है। अपनी रोजी-रोटी बचाने की मांग को लेकर बुधवार को मजदूरों और ग्रामीणों ने करीब 15 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकालकर जिला मुख्यालय का रुख किया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त मनीष कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संयंत्र को बंद होने से बचाने की अपील की। प्रदर्शन का नेत
Rahul


Railway Alert: 05 जुलाई से 22 नवंबर तक टाटा–राउरकेला, राउरकेला–पुरी समेत 14 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–कांसबहाल–धारूआडीही सेक्शन में रेल पटरियों के रखरखाव और नवीनीकरण के लिए 05 जुलाई से 22 नवंबर 2026 तक टीआरटी (Track Relaying Train) मशीन से कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन लगभग तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
रेल लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण रेलवे ने विभिन्न तिथियों में टाटा–राउरकेला, राउरकेला–पुरी, हटिया–झारसुगुड़ा समेत कुल 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया
Rahul


हिमांशु हत्याकांड पर सरकार का बड़ा एक्शन: जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए, मुख्यमंत्री ने कहा– कानून व्यवस्था से समझौता नहीं
चर्चित हिमांशु हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पियूष पाण्डेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने का आरोप है।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस
Rahul


तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका को मारी टक्कर, हालत गंभीर, चाईबासा रेफर, रास्ते में मौत
पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में सोमवार सुबह सोनुआ चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस प्लस 2 हाई स्कूल सोनुआ में बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मा
Rahul


पुलिस के सामने चला खूनी खेल! पीसीआर वैन में घुसकर युवक पर बरसाए चाकू, जमशेदपुर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल.
जमशेदपुर की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर शनिवार देर रात जो कुछ हुआ, उसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जान बचाने के लिए एक युवक पुलिस की पीसीआर वैन में घुस गया, लेकिन हमलावर वहीं तक पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के सामने ही उसे बाहर खींचकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना का सामने आया सीसीटीवी फुटेज पूरे शहर को
Rahul


मंझारी में सनसनीखेज डबल मर्डर, शराब के नशे में भाभी और मासूम भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बड़े तोरलो गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी 30 वर्षीय भाभी नानिका बिरूवा और 10 वर्षीय भतीजी शर्मिला बिरूवा की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका नानिका बिरूवा का पति डोकल सिंह बिरूवा खेत में काम करने गया हुआ था। इसी दौरान आर
Rahul


रोजगार की मांग पर दूसरे दिन भी अड़े रहे 10 गांवों के ग्रामीण, सेल दुबिल माइंस गेट पर जारी रहा आंदोलन
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर दुबिल ग्रामसभा के बैनर तले शुक्रवार से शुरू हुआ ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सेल के दुबिल माइंस गेट के समीप सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ धरने पर डटे रहे। आंदोलन के दौरान ग्रामीण समय-समय पर नारेबाजी करते हुए स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग दोहराते रहे।
शनिवार को सेल के कुछ अधिकारी आंदोलन स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से कार्यालय में आकर वार्ता करने का आ
Rahul


चक्रधरपुर के लिए अच्छी खबर: रेलवे अस्पताल को मिल सकता है ब्लड बैंक का दर्जा, 25 जून को केंद्रीय टीम करेगी निरीक्षण
चक्रधरपुर रेल मंडल और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में संचालित ब्लड स्टोरेज सेंटर को जल्द ही पूर्ण विकसित ब्लड बैंक के रूप में मान्यता मिल सकती है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत आगामी 25 जून को केंद्र से आने वाली निरीक्षण टीम रेलवे अस्पताल का दौरा करेगी। अगर रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन शुरू होता है तो क्षेत्र वासियों को बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय टीम अस्पताल म
Rahul


NGT के रोक में भी ट्रैक्टर में अवैध बालू कारोबार जारी, रात में ट्रैक्टर में भर-भर कर हो रही बालू की चोरी, थाना में कटता है अवैध बालू ट्रैक्टर एंट्री का टिकट
एक तरफ जहाँ पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन अपने आम नागरिकों को सस्ता बालू उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। वही जिले में NGT की रोक होने पर भी ट्रैक्टर में भर भर कर बालू माफिया चार गुना महंगी कीमत पर बालू बेच रहे हैं। 5 हजार का बालू ट्रैक्टर में अब 20 हजार तक बेचा जा रहा है। खरीदार की मज़बूरी का पूरा फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर से बालू बेचने वालों ने लूट मचा कर रख दी है। हाइवा में बालू की ढुलाई NGT की रोक से ही बंद है।लिहाजा हाइवा नहीं चलने के कारण ट्रैक्टर में बालू बेचने वालों की मौज
Rahul
bottom of page

