top of page

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झामुमो परिवार में शोक की लहर

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
21 घंटे पहले
1 मिनट पठन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब आठ बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हार्ट रेट अनियंत्रित होने और स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के बाद चिकित्सकों की टीम ने आपात बैठक कर उपचार की रणनीति पर चर्चा की। न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल राय समेत कई चिकित्सकों को अस्पताल बुलाया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता भी शाम करीब छह बजे अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हार्ट रेट नियंत्रित करने के लिए टेंपरेरी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया था।



मां की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कल्पना सोरेन भी सुबह से अस्पताल में मौजूद थीं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री योगेंद्र प्रसाद और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे।



रूपी सोरेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कई निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। शाम को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दी गई थी। उनके निधन की खबर से सोरेन परिवार, झामुमो नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

टिप्पणियां


bottom of page