top of page


मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की मौत
बुधवार को खेलते-खेलते चार साल की एंजेल उस पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। बहन को डूबता देख महज छह साल का भाई गॉडसन उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया... लेकिन दोनों मासूम फिर कभी बाहर नहीं निकल सके। आज उसी जगह जहां कल तक बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां दो मासूम भाई-बहन की लाश पड़ी थी। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है और गांव में मातम पसरा है।
Rahul
4 दिन पहले3 मिनट पठन


सदियों पुरानी परंपरा के बीच मां पाउड़ी की त्रिवार्षिक जंताल पूजा संपन्न
राजदरबार से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, 184 मौजा के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, विधायक जगत माझी ने मांगा आशीर्वाद आनंदपुर: पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड में शनिवार को सदियों पुरानी धार्मिक और पारंपरिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। राजपरिवार की इष्ट देवी मां पाउड़ी की त्रिवार्षिक जंताल पूजा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही क्षेत्र भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। पूजा की शुरु

Jay Kumar
20 सित॰1 मिनट पठन


शादी से इनकार पर भड़का प्रेमी, गुस्से में चाकू से गर्दन काटकर युवती की कर दी थी निर्मम हत्या, अनीता बिन्द हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में युवती अनिता बिन्द हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह प्रेम संबंध और शादी से इनकार सामने आई है। मृतका से पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध होने और उससे शादी करने की इच्छा रखने वाले आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार किए जाने के बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले के प्राथमिकी आरोपी अनिल कुमार बिन्द को घटना के कुछ ही समय बाद शीतला मंदिर ग्वालापट्टी वार्ड संख्या-7 स्थि

Jay Kumar
19 सित॰2 मिनट पठन


कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला, संरक्षण की मांग
जमशेदपुर: झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। वर्ष 1884 में निर्मित इस ब्रिटिशकालीन भवन को संरक्षित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता विकास चंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से ध्वस्तीकरण रोकने और भवन के संरक्षण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 16 जून 2026 को रांची हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। याचिका का फिलिंग नंबर 6980/2026 और CNR नंबर JHHC01-020425-2026 बताया गया है। विकास चंद्र के अनुसार, 140 वर्

Jay Kumar
19 सित॰2 मिनट पठन


झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन
गिरिडीह से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड की सियासत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Rahul
6 सित॰2 मिनट पठन


रांची एयरपोर्ट पर अगस्त में बढ़ी हवाई यात्रियों की आवाजाही, 1.80 लाख से अधिक ने किया सफर
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अगस्त महीने में हवाई यात्रियों की आवाजाही में तेजी दर्ज की गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल 1,80,467 यात्रियों ने रांची एयरपोर्ट से आवागमन किया।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच तेज, SIT ने आयोग कार्यालय में खंगाले रिकॉर्ड
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को कार्रवाई तेज कर दी। SIT की टीम नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


11 जनवरी तक झारखंड के सभी जिलों में लगेगी शिबू सोरेन की प्रतिमा
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन 11 जनवरी तक झारखंड के सभी जिलों में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। झामुमो नेता अंतु तिर्की के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत राजधानी रांची के नेवरी चौक से होगी।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


तीन दशक पुराने घोटाले में ACB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करीब तीन दशक पहले एकीकृत बिहार के समय सड़क और कूप निर्माण की सरकारी योजनाओं में हुई कथित वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रिटायर कर्मचारी, ठेकेदार समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी आरोपी पलामू जिले के रहने वाले हैं। ACB ने तीन सितंबर को छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए इनकी गिरफ्तारी की। कार्रवाई पूरे दिन चलती रही।
Rahul
5 सित॰1 मिनट पठन


72 साल की बुजुर्ग... कमर टूटी, चलना तो दूर जमीन पर रेंगकर पहुंचती हैं, फिर भी पेंशन के लिए दफ्तरों का कई महीनों से काट रही चक्कर
जिस उम्र में किसी बुजुर्ग को सहारे, सम्मान और इलाज की जरूरत होती है, उस उम्र में 72 वर्षीय चुपड कुई अपने ही हक की पेंशन के लिए सिस्टम के सामने बेबस खड़ी हैं। कमर की हड्डी टूट चुकी है। पैरों पर खड़ा होना मुश्किल है। हालत ऐसी है कि उन्हें जमीन पर रेंगकर चलना पड़ता है। लेकिन सरकारी दफ्तरों की फाइलों में उनकी जिंदगी की यह तकलीफ शायद अभी भी दिखाई नहीं दे रही।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


तेजी से शहरीकरण वाले जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
झारखंड में तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए राज्य सरकार ने सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेजी से शहरीकरण वाले जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


जिसकी झाड़फूंक करने गया था पुजारी, उसी ने गला रेतकर कर दी उसकी हत्या, मची सनसनी
पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में झाड़-फूंक के दौरान पूजा के बाद ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे गांव को दहला दिया। जिस युवक को पुजारी झाड़फूंक से ठीक करने के लिए उसके घर गया था, उसी युवक ने तड़के धारदार चाकू से पुजारी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
Rahul
3 सित॰2 मिनट पठन


रेल मंत्री से मिले सांसद, गोड्डा क्षेत्र की रेल योजनाओं को लेकर की मांग
झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी योजनाओं को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में नई रेल परियोजनाओं, लोकल ट्रेनों के विस्तार तथा लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी।
Rahul
2 सित॰1 मिनट पठन


सोन नदी जल बंटवारे पर 25 साल पुराना विवाद खत्म, झारखंड-बिहार में बनी सहमति
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना
नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में चाईबासा की विशेष पॉक्सो अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। पुराने मामले में दोषी पाए गए अखिलेश सिंह को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


कोड़ा दंपती के कड़े तेवर के बाद जागा पुलिस-प्रशासन, कार्रवाई को मजबूर हुआ तंत्र
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में 29 अगस्त की रात हुई हिंसक झड़प और चाकूबाजी की घटना ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई सुस्त नजर आ रही थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा के कड़े तेवर तथा मामले को गंभीरता से उठाए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद मुख्य आरोपी स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके ठिकानों पर भी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी
Rahul
31 अग॰3 मिनट पठन


कुइली नदी बनी काल, एक ही परिवार के मां-बेटे के पिता की भी मौत, तीसरी महिला अब भी लापता
सारंडा के बहदा गांव में कुइली पहाड़ी नदी का उफान एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। रविवार देर शाम नदी पार करने के दौरान पानी की तेज धार में बहे तीन ग्रामीणों में से दो के शव अब बरामद हो चुके हैं। पहले ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू की मां का शव मिला और अब उनके पिता बोसेन सिद्धू का शव भी बरामद कर लिया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, तीसरी लापता महिला सुनीता सिद्धू की तलाश सोमवार सुबह से लगातार जारी है।
Rahul
31 अग॰2 मिनट पठन


राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इसी महीने लिखा था पत्र, रेलवे बोर्ड ने 25 दिन में दे दी स्वीकृति
मनोहरपुर में टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, यात्रियों को बड़ी राहत रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाक़ात करते सासंद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिलने से मनोहरपुर सहित चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों में खुशी की लहर है। इस अति महत्वपूर्ण ठहराव को मंजूरी मिलने पर झारखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वि

Jay Kumar
30 अग॰3 मिनट पठन


रांची-धनबाद में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते तीन लेखा अधिकारी गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के तीन अधिकारियों को ₹48,400 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर सुनील कुमार और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं।
Rahul
27 अग॰2 मिनट पठन


झारखंड कैबिनेट के 53 प्रस्तावों को मंजूरी
झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, सड़क, वित्त और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
जमशेदपुर के एमजीएम चिकित्सा महाविद्यालय के विकास के लिए करीब 394 करोड़ रुपये और धनबाद के शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय में सीटों के विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। धनबाद में स्नातक चिकित्सा सीटें 100 से बढ़ाकर 250 करने की योजना है।
Rahul
26 अग॰1 मिनट पठन
bottom of page

