
विधानसभा में फूलों की होली, सीएम हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को होली की दी बधाई
3 दिन पहले
1 मिनट का लेख
0
2
0

न्यूज डेस्क
रांची ( RANCHI): झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान शुक्रवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त के साथ मंत्री गणों तथा विधायक गणों ने फूलों की होली खेली और एक -दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे. उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द -सदभाव का पर्व है. इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं.

इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग काली मंदिर, सर्वोदय हाट ,बोहरा, पोड़ैयाहाट, गोड्डा में मां काली का दर्शन एवं पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन -चैन और खुशहाली की कामना की.







