top of page


निरीक्षण को निकले डीआरएम का स्पेशल यान ही रास्ते में हुआ खराब, टुनिया के पास डेढ़ घंटे तक दुरुस्त नहीं हो सका निरीक्षण यान
चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से आम रेल यात्री आए दिन परेशान होते हैं। कई बार यात्रियों को घंटों ट्रेन में बैठकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन गुरुवार को रेल परिचालन और व्यवस्था की एक अलग तस्वीर सामने आई, जब मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया जिस निरीक्षण यान से राउरकेला और बंडामुंडा के निरीक्षण पर निकले थे, वही रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण जवाब दे गया। करीब डेढ़ घंटे तक यान को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार डीआ
Rahul
2 दिन पहले4 मिनट पठन


अर्बन बैंक में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे से जुड़े रेलवे को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी यानी अर्बन बैंक के प्रबंधन को लेकर परिवर्तन पैनल में शामिल मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि मौजूदा अर्बन बैंक अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आगामी वार्षिक महाधिवेशन में साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की
Rahul
3 दिन पहले4 मिनट पठन


राउरकेला रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल: प्लेटफॉर्म-5 के पास अवैध चाय व शराब का अड्डा, खुले गेट से बढ़ रही घुसपैठ
राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 के निकट स्थित रेलवे ओएचई कार्यालय के पास रेलवे परिसर में अवैध रूप से संचालित चाय की दुकान और उसके पीछे चल रही देशी शराब की बिक्री स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
Rahul
6 सित॰1 मिनट पठन


रेलवे सुरक्षा को लेकर मिशन मोड में होगा काम, घटिया सामान पर होगी सख्त कार्रवाई
भारतीय रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं। रेल भवन में हुई विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ, बोर्ड के सदस्य, जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, डीजी और डीआरएम शामिल हुए।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


जमहीरा-बारोबी के बीच रेल पटरी पर भूस्खलन, ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बंद
असम राज्य के जमहीरा और बारोबी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन होने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


आदित्यपुर स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, कोचिंग रेक के लिए बनेगी अतिरिक्त लाइन
दक्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर स्टेशन को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्टेशन पर कोचिंग रेक के ठहराव के लिए अतिरिक्त रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके लिए रेलवे की ओर से 9.33 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 713 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
धनबाद रेल मंडल की ओर से चलाए गए सघन मेगा टिकट चेकिंग अभियान में बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले 713 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल 6 लाख 16 हजार 95 रुपये का जुर्माना वसूला।
Rahul
4 सित॰1 मिनट पठन


राउरकेला स्टेशन परिसर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, रेलकर्मी गिरफ्तार
मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला यात्री से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म संख्या एक के चक्रधरपुर छोर स्थित ऑफिसर रेस्ट हाउस (ओआरएच) के समीप बने वाल्व रूम में एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप रेलवे के एक कर्मचारी पर लगा है। मामले में राउरकेला जीआरपी ने आरोपी रेलकर्मी कपिलेश्वर सिंह (54) को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Rahul
4 सित॰2 मिनट पठन


रेल मंत्री से मिले सांसद, गोड्डा क्षेत्र की रेल योजनाओं को लेकर की मांग
झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी योजनाओं को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में नई रेल परियोजनाओं, लोकल ट्रेनों के विस्तार तथा लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी।
Rahul
2 सित॰1 मिनट पठन


डिम्पी गर्ग बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक
डिम्पी गर्ग (IRSME-1990 बैच) ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
Rahul
2 सित॰1 मिनट पठन


बिलासपुर में शुरू हुआ Live Train Monitoring System, वीडियो वॉल से रियल टाइम में दिखेगी ट्रेनों की हर गतिविधि
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने Live Train Monitoring System का शुभारंभ किया। भारतीय रेल में अपनी तरह की यह पहली पहल बताई जा रही है। इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों की आवाजाही और सिग्नलिंग व्यवस्था की रियल-टाइम निगरानी की जा सकेगी।
Rahul
2 सित॰1 मिनट पठन


चलती मालगाड़ी का खुला डाला, ट्रैक पर गिरा कोयला
राउरकेला-रांची मुख्य रेलमार्ग के बंडामुंडा रेलखंड स्थित लिंक-बी के निकट मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक मालगाड़ी की बोगी का डाला अचानक खुल जाने से भारी मात्रा में कोयला रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना के बाद रेलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
Rahul
2 सित॰1 मिनट पठन


ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, ट्रेन से चोरी के मोबाइल समेत युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन से चोरी के मोबाइल फोन समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजगांगपुर के ईदगाह मोहल्ला निवासी मो. रेहान हुसैन (32) के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 51,200 रुपये मूल्य के सामान बरामद किये गये हैं।
Rahul
31 अग॰2 मिनट पठन


आद्रा स्टेशन पर लिफ्ट में करीब तीन घंटे फंसे बच्चा और महिलाएं, मची अफरा-तफरी
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक खराब लिफ्ट में एक बच्चा और कई महिला यात्री करीब तीन घंटे तक फंसे रहे। लिफ्ट के बीच रास्ते में रुक जाने के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। काफी मशक्कत के बाद रेलवे इंजीनियरों और आरपीएफ जवानों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Rahul
31 अग॰1 मिनट पठन


राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इसी महीने लिखा था पत्र, रेलवे बोर्ड ने 25 दिन में दे दी स्वीकृति
मनोहरपुर में टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, यात्रियों को बड़ी राहत रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाक़ात करते सासंद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिलने से मनोहरपुर सहित चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों में खुशी की लहर है। इस अति महत्वपूर्ण ठहराव को मंजूरी मिलने पर झारखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वि

Jay Kumar
30 अग॰3 मिनट पठन


निशानेबाजी में अरिंदम बोस और बेटी अंकिता ने बढ़ाया चक्रधरपुर रेल मंडल का गौरव
चक्रधरपुर रेल मंडल के बहालदा में पीडब्ल्यूआई बीडीओ इकाई में ओएस इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत और पिस्टल-कम-राइफल निशानेबाज अरिंदम बोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर फायर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल में पहले ही राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई कर रखा है। इसके अलावा 50 मीटर प्रोन फायर राइफल, 50 मीटर फ्री पिस्टल और 25 मीटर पॉइंट 32 फायर पिस्टल सेंटर फायर स्पर्धाओं में न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर
Rahul
30 अग॰1 मिनट पठन


धनबाद-गया रूट पर बिछेंगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 242 किमी ट्रैक के लिए टेंडर जारी
हावड़ा-नई दिल्ली के व्यस्त रेल मार्ग पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए धनबाद-गया रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मल्टी ट्रैकिंग परियोजना के तहत बिहार के चिरैलापोथु से पहाड़पुर तथा कोडरमा से प्रधानखंता के बीच दो नई रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
Rahul
27 अग॰1 मिनट पठन


गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से, 11 जनरल कोच से यात्रियों को राहत
त्योहारों के मौसम में गोरखपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे की नई गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस आज, 27 अगस्त से नियमित रूप से शुरू हो रही है। यह ट्रेन हर सप्ताह गुरुवार को गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलेगी।
Rahul
27 अग॰1 मिनट पठन


तत्काल टिकट की ‘जल्दबाजी’ बनी रिश्वतखोरी का जरिया, 500 रुपये लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
तत्काल टिकट की जरूरत और यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर रिश्वत मांगना रेलवे के एक बुकिंग क्लर्क को भारी पड़ गया। बनासकांठा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डीसा रेलवे स्टेशन पर तैनात मुख्य बुकिंग क्लर्क (तृतीय श्रेणी) सुरेश सोलंकी को 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
Rahul
27 अग॰1 मिनट पठन


राउरकेला स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्री की बिगड़ी तबीयत, आरपीएफ ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
रेल यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सेवा” के तहत राउरकेला आरपीएफ ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए आज सुबह एक बीमार रेल यात्री को समय पर अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ के अनुसार, सुबह करीब 5:20 बजे आरपीएफ पोस्ट राउरकेला में तैनात कांस्टेबल कृष्ण कुमार को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 18642 से एक यात्री प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर उतरने के बाद अस्वस्थ हो गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात एएसआई अनुज कुमार आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और यात्री की स्थित
Rahul
27 अग॰1 मिनट पठन
bottom of page

