आरपीएफ डीआईजी ने राउरकेला व बिमलगढ़ में परखी सुरक्षा व्यवस्था, जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी का दिया संदेश

राउरकेला: आरपीएफ के डीआईजी सह चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर पीवीएस संथाराम ने मंगलवार को राउरकेला और बिमलगढ़ का दौरा कर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे सुबह संबलपुरी/समलेश्वरी एक्सप्रेस से राउरकेला पहुंचे। स्टेशन से सीधे राउरकेला आरपीएफ थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद डीआईजी सड़क मार्ग से बिमलगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने बिमलगढ़ आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षा सम्मेलन आयोजित कर आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। साथ ही रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

सुरक्षा सम्मेलन के बाद डीआईजी ने बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित आरपीएफ बैरक का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण पूरा करने के बाद वे वापस राउरकेला लौट गए।
बताया गया कि बुधवार को डीआईजी बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण करेंगे। उनके दौरे के दौरान चक्रधरपुर के सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसाद, राउरकेला के सहायक सुरक्षा आयुक्त एमके खान, बंडामुंडा आरपीएफ प्रभारी, बिमलगढ़ आरपीएफ प्रभारी तथा राउरकेला आरपीएफ प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





टिप्पणियां