top of page

राउरकेला पीआरएस में आरपीएफ की कार्रवाई, रेल टिकटों के साथ एक गिरफ्तार

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
2 घंटे पहले
1 मिनट पठन

राउरकेला: ओड़िशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में 28 सितंबर को आरपीएफ ने अभियान चलाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई राउरकेला आरपीएफ पोस्ट कमांडर की निगरानी में एसआई मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारी एवं जवानों ने की।


गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लग्गूपुर निवासी करीब 45 वर्षीय तरुण कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच में दो पुराने रेलवे काउंटर टिकट, 6,613.10 रुपये मूल्य के दो लाइव तत्काल ई-टिकट तथा 31,984.05 रुपये मूल्य के 13 पुराने ई-टिकट मिले। इन टिकटों का कुल मूल्य 41,882.15 रुपये बताया गया है।


इसके अलावा उसके पास से 2,150 रुपये नकद और दो खाली रेलवे टिकट आरक्षण मांग-पत्र भी बरामद किए गए। आरपीएफ के अनुसार, बरामद ई-टिकट व्यक्तिगत यूजर आईडी का इस्तेमाल कर बनाए गए थे। पूछताछ में तरुण कुमार उपाध्याय ने टिकट तैयार कर जरूरतमंद लोगों को निजी लाभ के लिए बेचने की बात स्वीकार की।


एसआई मुकेश कुमार सिंह ने सभी टिकटों एवं अन्य सामान को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर राउरकेला पोस्ट कमांडर के समक्ष पेश किया। मामले में आरपीएफ राउरकेला पोस्ट ने केस संख्या 1289/26 के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 143 में मामला दर्ज किया है।राउरकेला:

टिप्पणियां


bottom of page