top of page

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट रेट जारी

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
3 घंटे पहले
1 मिनट पठन

9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में होगा दूसरा टी-20 मुकाबला, टिकट 1600 से 18 हजार रुपये तक



रांची: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टिकटों की कीमतें जारी कर दी गई हैं। दर्शकों के लिए टिकट की कीमत 1,600 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक निर्धारित की गई है।


ईस्ट और वेस्ट हिल के टिकट की कीमत 1,600 रुपये रखी गई है, जबकि विभिन्न विंग के टिकट 2,000 से 3,500 रुपये तक हैं। अमिताभ चौधरी पवेलियन के प्रीमियम टेरेस का टिकट 4,500 रुपये और डोनर्स एन्क्लोजर का टिकट 4,000 रुपये निर्धारित किया गया है।


हॉस्पिटैलिटी सुविधा वाले टिकटों की कीमत 8,000 से 15,000 रुपये तक है। वहीं प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर का टिकट सबसे महंगा 18,000 रुपये रखा गया है। इसके अलावा एमएस धोनी पवेलियन के लग्जरी पार्लर के टिकट की कीमत 10,000 रुपये निर्धारित की गई है।

टिप्पणियां


bottom of page