top of page

बंडामुंडा यार्ड में रेलवे की मॉक ड्रिल, बचाव-राहत कार्यों का अभ्यास

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
7 घंटे पहले
1 मिनट पठन

30 यात्रियों के घायल होने और तीन की हालत गंभीर होने के साथ कई के मौत का बनाया गया काल्पनिक परिदृश्य



चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में रेल दुर्घटना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान ट्रेन संख्या 08971 (जूनागढ़ रोड–पुरी स्पेशल) के पटरी से उतरने की काल्पनिक घटना दर्शाकर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।


अभ्यास में करीब 30 यात्रियों के घायल होने तथा तीन की हालत गंभीर होने के साथ रेल यात्री के मौत का परिदृश्य तैयार किया गया। रात करीब दो बजे हूटर बजते ही इंजीनियरिंग, कैरिज एंड वैगन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।



मौके पर अग्निशमन विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), बंडामुंडा अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों और राउरकेला की चिकित्सा टीम ने भी भाग लिया। अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।



मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में रेलवे के विभिन्न विभागों और चिकित्सा टीमों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया तथा बचाव संसाधनों की उपलब्धता का आकलन करना था। कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


रेलवे का ऐसे अभ्यासों के माध्यम से दुर्घटना के समय यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी मजबूत करना है।

टिप्पणियां


bottom of page