top of page

BREAKING : चक्रधरपुर के पूर्व नप अध्यक्ष की करारी हार,अपने पिता को वार्ड पार्षद का भी चुनाव नहीं जीता पाएं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 27 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन

न्यूज डेस्क

चक्रधरपुर ( CHAKRADHARPUR) : चक्रधरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केडी शाह को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस बार अध्यक्ष पद सुरक्षित होने के कारण केडी शाह अपने वार्ड 12 से पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया. केडी शाह के वार्ड पार्षद का चुनाव हारने को लेकर चक्रधरपुर की जनता के बीच कई तरह की चर्चा की जा रही है. दरअसल केडी शाह खुद पांच साल तक अध्यक्ष पद रह चुके हैं, इसके बाबवजूद पूरे चक्रधरपुर तो क्या अपने वार्ड के जनता का विश्वास कायम नहीं रख सकें. इतना ही नहीं उनके बेटे भाजपा के युवा नेता है और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर हैं और भाजपा की नीतियों को मीडिया के सामने रखते हैं. पिता-पुत्र के इतने बड़े प्रभावशाली कद होने के बावजूद केडी शाह की हार नेताओं के लिए सबक है. केडी शाह की हार से साफ है कि पद बड़ा नहीं होता, जनता के प्रति विश्वास ही नेता को बड़ा बनाता है.



टिप्पणियां


bottom of page