top of page

BREAKING : लोकसभा व विधानसभा के बाद नगर निकाय में भी भाजपा की करारी हार, चाईबासा-चक्रधरपुर में झामुमो का कब्जा  

3 दिन पहले

2 मिनट का लेख

1

178

1

न्यूज डेस्क

चाईबासा ( CHAIBASA) : कोल्हान के दो शहरी इलाके में भी भाजपा को भारी झटका लगा है. चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशियों को करारी शिकस्त दी है. चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने 504 मतों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल को पराजित कर दिया है. नितिन प्रकाश को 6978 मत और रमेश खिरवाल को 6474 मिले वहीं मिला.

 


चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्पक्ष पद पर भी झामुमो ने कब्जा जमा लिया है. झामुमो समर्थक प्रत्याशी और स्थानीय विधायक सुखराम उरावं के बेटे सन्नी उरांव 1165 वोट से जीत दर्ज की है. चक्रधरपुर से भाजपा के समर्थित प्रत्याशी विजय सिंह गागराई को सन्नी उरावं ने पराजित किया है. विजय सिंह गागराई खरसावां के झामुमो के विधायक दशरथ गागाराई के भाई है.

कोल्हान के दोनों बड़े शहर से भी भाजपा की हार से साफ हो गया है कि कोल्हान भाजपा संगठन काफी कमजोर हो चुका है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की करारी हार हुई, उससे ना तो स्थानीय नेता कार्यकर्ता कोई सबक ली और ना ही प्रदेश स्तर के नेता कोल्हान में संगठन को मजबूत करने में दिलचस्पी दिखाई दे रहे हैं.

चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के 1 से 21 नबंर के वार्ड पार्षदों का चुनाव परिणाम आया. जानिए कौन कौन जिते किस किस वार्ड पार्षद चुने गए.  

 

वार्ड नंबर 1 से सुनीता खलखो विजेता

वार्ड नंबर 2 से लालों लकड़ा विजेता

वार्ड नंबर 3 से डोमा मिंज विजेता

वार्ड नंबर 4 से चंदू करवा विजेता

वार्ड नंबर 5 अनुराधा कुमारी सिंह विजेता

वार्ड नंबर 6 नाजरीन परवीन विजेता

वार्ड नंबर 7 से लक्ष्मी कच्छप विजेता

वार्ड नंबर 8 से राबिया खातून विजेता

वार्ड नंबर 9 से जेबा फरहत विजेता

वार्ड नंबर 10 से आलोक कुमार झा विजेता

वार्ड नंबर 11 से एनामुल हक विजेता

वार्ड 12 शैलेश प्रसाद सिंह विजेता

वार्ड नबंर 13 सुब्रत चंद्र विजेता

वार्ड 14 से शनी पासवान 395 विजेता

वार्ड नबंर 15 शिला रजक

वार्ड नंबर 16 राहुल कुमार लाल विजेता

वार्ड नबंर 17 मुकेश कुमार जोगी विजेता

वार्ड नबंर 18 बेला जेराय

वार्ड नंबर 19 दोला राय विजेता

वार्ड 20 से उपमा राय 616 वोट से विजेता

वार्ड नबंर 21 से विकास शर्मा उर्फ विक्की शर्मा विजेता

 

3 दिन पहले

2 मिनट का लेख

1

178

1

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां (1)

अवनेश कुमार गुप्ता
3 दिन पहले

कोल्हान में बीजेपी भारी गटबाजी में है।संगठन नाम की कोई चीज नहीं है।जिनका सामाजिक पकड़ नहीं क्षेत्र का दौरा नहीं ऊपर से लॉबिंग कर जिला अध्यक्ष यहां तक प्रखंड अध्यक्ष भी ऊपर से निर्णय होता हैं।अभी तक प्रदेश कमिटी ना जिला कमिटी ना प्रखंड कमिटी नहीं बना है।अगर समय रहते कुछ नहीं किया गया।तो कोल्हान क्या पूरे झारखंड में पार्टी की अस्तित्व खतरे में चली जाएगी।

लाइक
bottom of page