top of page

श्री श्री शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमिटी का गठन, उमाशंकर गिरि बने अध्यक्ष

  • लेखक की तस्वीर: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • 2 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर, प. सिंहभूम: पंडित हाता स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को श्री श्री शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति की दूसरी बैठक प्रेम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया।


नई कमिटी में संरक्षक के रूप में प्रो. रामनाथ प्रसाद, राजेश गुप्ता, फुलनदेव गिरि, सतेन्द्र पांडेय, प्रेम विश्वकर्मा और वनवारी लाल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं अध्यक्ष पद पर उमाशंकर गिरि को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में मनोज जिंदल और राजेश्वर प्रसाद का चयन किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी आशिष पांडेय और हरि शर्मा को दी गई, जबकि सह सचिव के रूप में विवेक साव और रिक्की छाबड़ा को नियुक्त किया गया।



इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में राम साव को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कमिटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर  सतेन्द्र पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद,प्रेम विश्वकर्मा, सुमित पोद्दार,आशिष पांडेय, जुगनू ठाकुर, जितेन्द्र साव, सुनील साव, नारायण साव दिपक गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियां


bottom of page