top of page

चक्रधरपुर के अमन प्रामाणिक कोलकाता में बने Mr. Bauli Season 5 के विजेता

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 24 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन


चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के अमन प्रामाणिक ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित बारासात में आयोजित Bauli Fashion Show Season 5–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Mr. Bauli Season 5 का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से चक्रधरपुर में खुशी का माहौल है।


कोलकाता में ख़ुशी दत्ता द्वारा आयोजित इस फैशन शो में अलग-अलग स्थानों से पहुंचे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और रैंप वॉक, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास तथा अन्य चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद चक्रधरपुर के अमन प्रामाणिक को Mr. Bauli Season 5 विजेता घोषित किया गया।



जीत के बाद अमन ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और यादगार पल है। इस सफलता के पीछे परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर जैसे छोटे से शहर से निकलकर फैशन के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल करना उनके लिए गर्व की बात है।



अमन के पिता मनोज कुमार प्रामाणिक पेशे से एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता जयंती प्रामाणिक गृहिणी हैं। अमन को अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिल रहा है। परिवार ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



अमन ने युवाओं से कहा कि यदि किसी क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो आत्मविश्वास के साथ लगातार मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने की इच्छा भी जताई।

टिप्पणियां


bottom of page