नोआमुंडी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा, बोईत वन्दाणि पर्व

नोआमुंडी। पश्चिम सिंहभूम जिले के नोआमुंडी में पवित्र कार्तिक पूर्णिमा एवं ओडिया परंपरा के प्रमुख पर्व बोईत वन्दाणि को ओडिया समुदाय और सहयोगी परिवारों ने धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
पर्व के अवसर पर ओडिया तालाब स्थित घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। इस दौरान पंडित जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

वहीं, बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में भोग वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में ओडिया संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। पर्व को सफल बनाने में ओडिया समुदाय के सदस्यों और सहयोगी परिवारों की सक्रिय भागीदारी रही।





टिप्पणियां