top of page
TOP NEWS


78 दिन के बोनस का ऐलान, लेकिन जेब में सिर्फ ₹17,951! क्या ₹73,895 की जगह ₹17,951 दिया जा रहा है बोनस ?
रेलवे की सुरक्षित और सुचारु व्यवस्था चलाने में दिन-रात जुटे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) की घोषणा हुई है। लेकिन इस घोषणा के पीछे छिपी गणना ने कर्मचारियों के बीच असंतोष पैदा कर दिया है। सवाल यह है कि जब रेलवे में न्यूनतम शुरुआती मूल वेतन ₹18,000 है, तो बोनस की गणना आज भी ₹7,000 की सीमा के आधार पर क्यों की जा रही है?
Rahul


केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक में डीसी-एसपी ने दिए निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और अलग प्रवेश-निकास की व्यवस्था अनिवार्य
दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु करने और पूजा समितियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार शाम नगर परिषद कार्यालय के सभागार में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने की। इसमें उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
Rahul


सोनारी मुठभेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटरों के पैर में लगी गोली
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिंदल मॉल रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो कथित शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।
Rahul


चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत
शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई। रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और करीब 40 से 50 मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। एक ही दुकान में कुछ महीनों के अंतराल में दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rahul


बड़बिल –बोलानी खदान रेलखंड के दोहरीकरण को मिली मंजूरी, ₹122 करोड़ होंगे खर्च
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण खनिज परिवहन मार्ग पर बारबिल–बोलानीखदान के बीच 6 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना की स्वीकृत लागत ₹122 करोड़ है। इस दोहरीकरण से क्षेत्र में बढ़ते लौह अयस्क परिवहन को गति मिलने के साथ भविष्य की माल ढुलाई जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Rahul


कोल्हान विवि के 7वें दीक्षांत समारोह का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, स्वर्ण पदक में छात्राओं की चमक बरकरार
कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को 7वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा रहा।
Rahul


सारंडा में दो दिनों में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, मौत से पहले के समान लक्षणों से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग जांच की तैयारी में जुटी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र की लाईलोर पंचायत के शांकोटोला गांव में दो दिनों के भीतर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत से हड़कंप मच गया है। दोनों महिलाएं जेठानी-देवरानी थीं। परिजनों के अनुसार, मौत से पहले दोनों में लगभग समान लक्षण दिखाई दिए। अचानक तेज बदन दर्द, गले में दर्द और आवाज बंद होने की शिकायत के बाद दोनों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
Rahul


निरीक्षण को निकले डीआरएम का स्पेशल यान ही रास्ते में हुआ खराब, टुनिया के पास डेढ़ घंटे तक दुरुस्त नहीं हो सका निरीक्षण यान
चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से आम रेल यात्री आए दिन परेशान होते हैं। कई बार यात्रियों को घंटों ट्रेन में बैठकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन गुरुवार को रेल परिचालन और व्यवस्था की एक अलग तस्वीर सामने आई, जब मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया जिस निरीक्षण यान से राउरकेला और बंडामुंडा के निरीक्षण पर निकले थे, वही रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण जवाब दे गया। करीब डेढ़ घंटे तक यान को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार डीआ
Rahul


अर्बन बैंक में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे से जुड़े रेलवे को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी यानी अर्बन बैंक के प्रबंधन को लेकर परिवर्तन पैनल में शामिल मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि मौजूदा अर्बन बैंक अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आगामी वार्षिक महाधिवेशन में साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की
Rahul


कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला, संरक्षण की मांग
जमशेदपुर: झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर कैफोर्ड हाउस के ध्वस्तीकरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। वर्ष 1884 में निर्मित इस ब्रिटिशकालीन भवन को संरक्षित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता विकास चंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से ध्वस्तीकरण रोकने और भवन के संरक्षण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 16 जून 2026 को रांची हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। याचिका का फिलिंग नंबर 6980/2026 और CNR नंबर JHHC01-020425-2026 बताया गया है। विकास चंद्र के अनुसार, 140 वर्

Jay Kumar
bottom of page

