top of page

कैसे दुबे जी ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के अरमानों पर फेर दिया पानी ? क्यों हुई भारत के सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल ? पढ़िए खबर

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 27 फ़र॰
  • 3 मिनट पठन

न्यूज डेस्क

कोलकता ( Kolkata) :  टी 20 विश्वकप क्रिकेट मैच के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हरा कर भारत के सेमीफाइनल में जाने की पहली राह आसान कर दिया. फिर भारतीय टीम ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग कर जिम्बाबे के खिलाफ 256 का विशाल स्कोर बना कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह को और आसान कर दिया. लेकिन कप्तान सूर्य कुमार यादव के एक फैसले से भारत के सेमाफाइनल में जाने की आसान राह कठिन हो गई. हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराद के 1-1 ओवर रहने के बावजूद सूर्या ने शिवम दुबे से दो ओवर फेंकवा दिया, जिसमें जिम्बाबे के बल्लेबाजों ने 46 रन ठोंक दिया, उसके बाद भारत की राह कठिन हो गई.

 रन रेट में वेस्ट इंडीज से काफी पीछे है भारत

जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की बड़ी जीत के बावजूद टीम इंडिया सुपर 8 पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज को पीछे नहीं छोड़ पाई. दरअसल, साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट (NRR) काफी नीचे चला गया था. इसे सुधारने के लिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 108 रनों से ज्यादा के अंतर से जीतना था. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर टीम इंडिया जिम्बाब्वे को 148 रनों के अंदर रोक लेती, तो भी NRR में वेस्टइंडीज से आगे निकल जाती. लेकिन ऐसा हो नहीं सका.

भारत की इस बड़ी जीत पर पानी फेरने का काम किया शिवम दुबे के दो ओवरों ने. इन दो ओवरों में दुबे ने 46 रन लुटा दिए. उन्होंने 2 नो-बॉल और 4 वाइड भी फेंकी. अपने पहले ओवर में उन्होंने 26 और दूसरे में 20 रन दिए. रियान बेनेट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने जिम्बाब्वे का स्कोर 184 तक पहुंचा दिया और भारत के हाथ से NRR में वेस्टइंडीज को पछाड़ने का मौका फिसल गया.

इस 72 रनों की जीत के बाद दो मैचों में एक जीत के साथ भारत का नेट रन रेट अभी भी -0.100 है. वहीं, साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हारने के बावजूद वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है.

बारिश हुई तो भारत के उम्मीदों पर फिर जाएगा पानी

अब भारत का अगला और आखिरी मुकाबला रविवार को वेस्टइंडीज से कोलकता में होगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए एक तरह से क्वार्टर फाइनल जैसा है. जो भी टीम जीतेगी, वह साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे नंबर पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बराबर पॉइंट्स हैं. वेस्टइंडीज 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, भारत के भी 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के चलते वह तीसरे नंबर पर है. ऐसे में ये मैच जीतने वाली टीम 4 पॉइंट्स के साथ सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

लेकिन यहां एक पेंच है. अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलता है, इस स्थिति में दोनों टीमों के कुल पॉइंट्स 3-3 हो जाएंगे. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा. वेस्टइंडीज का NRR +1.791 है, जो भारत के -0.100 से काफी बेहतर है. इसलिए बारिश या किसी और वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. जो भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा.

 मौसम रहेगा साफ, जीत के लिए फैंस करें दुआ

मौसम विभाग के अनुसार 01 मार्च को कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के वक्त भी मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि भारत-वेस्ट इंडीज के बीच मुकाबला होगा. अब भारतीय टीम को जीत के लिए पूरी ताकत झोंकनी होगी वहीं भारतीय फैंस को भी भारतीय टीम जीत के लिए दुआ करनी होगी. भारत और वेस्ट इंडीज की टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के बाद आमने-सामने होंगी. पिछली बार भारतीय टीम को हार मिली थी. ऐसे में भारत की नजर हिसाब बराबर करने पर भी रहेगी.

 

टिप्पणियां


bottom of page