top of page

20 लोगों को मिला नियुक्ति पत्र, 65 लाभुकों के बीच 30.33 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
3 घंटे पहले
1 मिनट पठन

चाईबासा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में नियुक्ति पत्र सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी समेत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से 20 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं, 65 लाभुकों के बीच कुल 30 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों और आर्थिक सहायता का वितरण किया गया। इसके तहत आवास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।


वहीं, सांसद जोबा माझी ने लाभुकों से सरकारी योजनाओं का बेहतर उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की।



कार्यक्रम में मझगांव विधायक निरल पुरती, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपायुक्त मनीष कुमार, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार और सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियां


bottom of page