top of page
TRENDING NEWS
बंडामुंडा यार्ड में रेलवे की मॉक ड्रिल, बचाव-राहत कार्यों का अभ्यास
चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में रेल दुर्घटना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान ट्रेन संख्या 08971 (जूनागढ़ रोड–पुरी स्पेशल) के पटरी से उतरने की काल्पनिक घटना दर्शाकर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।
Rahul


रेलवे कर्मचारियों के PLB की ₹7,000 की सीलिंग बढ़ाने की मांग, NFIR ने PM और मंत्रियों को लिखा पत्र
भारतीय रेलवे के अराजपत्रित कर्मचारियों को दिए जाने वाले उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) की गणना के लिए निर्धारित ₹7,000 की वेतन सीमा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) ने इस संबंध में रेल मंत्री, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीलिंग में संशोधन की मांग उठाई है।
Rahul


नशामुक्त युवा और सुरक्षित समाज के संकल्प के साथ ‘मिशन निर्माण’ संगोष्ठी संपन्न
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह में ‘मिशन निर्माण – नशामुक्त युवा जागरूकता संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। लक्ष्मी सुरभि संस्था और विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Rahul


नुलाइफ अस्पताल में मरीज के दस्तावेजों में दूसरे व्यक्ति की जांच रिपोर्ट मिलने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित नुलाइफ अस्पताल में श्रीमती अमरीता जायसवाल के इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति के नाम की जांच रिपोर्ट मिलने का मामला सामने आया है। मरीज के परिजन मिथुन कुमार जायसवाल ने सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चाईबासा को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष चिकित्सकीय एवं विभागीय जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने इस संबंध में 5 अक्टूबर को चक्रधरपुर थाना में भी लिखित शिकायत दी थी।
Rahul


चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता, लूट और छिनतई की तीन वारदातों का खुलासा; हथियार के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले में लूट और छिनतई की तीन अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए गोपाल कोड़ा (29) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का चापड़, बिना नंबर की पल्सर NS 160 मोटरसाइकिल, लूटे गए 6 हजार रुपये में से 3,600 रुपये और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Rahul


चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन: 100 साल का सफर, जिसने बदल दी पूरे इलाके की तस्वीर
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रियों के आने-जाने का एक पड़ाव नहीं है, बल्कि यह सिंहभूम की रेल विरासत, औद्योगिक विकास और बदलते समय का एक जीवंत इतिहास है। रेलवे के लिए यह स्टेशन जितना महत्वपूर्ण आज है, उतना ही महत्वपूर्ण इसका अतीत भी रहा है। रेलवे की ओर से गुरुवार को स्टेशन के 100वें वर्ष का समारोह मनाया जा रहा है, ऐसे में चक्रधरपुर स्टेशन की ऐतिहासिक यात्रा एक बार फिर चर्चा में है।
Rahul


चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 व 9 में आरसीसी नाली व कलवर्ट निर्माण का नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 और वार्ड संख्या 9 में आरसीसी ड्रेन, कलवर्ट पुलिया एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने विधिवत नारियल फोड़कर किया. निर्माण कार्य शुरू होने से संबंधित वार्डों के लोगों में खुशी है.
Rahul


एक ही विभाग, दो पानी टंकियां—निर्माण की रफ्तार में बड़ा अंतर
चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलखंड के सी-सेक्टर और ई-सेक्टर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नई ओवरहेड पानी टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। पुरानी और जर्जर पानी टंकियों को हटाकर नई टंकियां बनाने की इस योजना से स्थानीय लोगों को बेहतर जलापूर्ति की उम्मीद है।
Rahul


चक्रधरपुर स्टेशन के सामने फाउंटेन से बह रहा पानी, जल संरक्षण पर उठे सवाल
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लगाया गया फाउंटेन इन दिनों पानी की बर्बादी का कारण बनता नजर आ रहा है। फाउंटेन से लगातार पानी बाहर निकलकर सड़क की ओर दूर तक बहता दिखाई दे रहा है। सोमवार की रात भी स्टेशन के बाहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब फाउंटेन का पानी बहकर काफी दूर तक सड़क पर फैल गया।
Rahul


दीपावली से पहले चक्रधरपुर के चांदमारी रोड को मिलेगा कालीकरण का तोहफा
चक्रधरपुर की बहुचर्चित चांदमारी रोड के कालीकरण की तैयारी तेज हो गई है। दीपावली से पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। चांदमारी में आरसीसी नाली निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने इसकी जानकारी दी।
Rahul


bottom of page

