top of page

बंडामुंडा में 77वां संविधान दिवस समारोह, बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को किया नमन

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
4 घंटे पहले
1 मिनट पठन

राउरकेला(संजीव खेस): बंडामुंडा के सेक्टर-बी स्थित माँ समलेश्वरी सांस्कृतिक अनुष्ठान की ओर से 77वां संविधान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता अन्नपूर्णा ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समानता और न्याय दिलाने में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय है। संस्था के अध्यक्ष श्री महादेव बंदकी ने कहा कि संविधान को पढ़ना, समझना और इसकी जानकारी दूसरों तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वहीं, भाजपा बंडामुंडा मंडल अध्यक्ष लखन लोहार ने संविधान का सम्मान करने तथा अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर मजबूत, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।


कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सुदर्शन जएरा, युगेश्वरी बागर्ती,नंदिघोष जगदला,यशोबंती बाघ,सुश्री यमुना दास, ललिता महानंद,डोलासी सिज्जा,मंजू राजहंस,देवकी नाग,संतोषी बाघ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों, संविधान के मूल्यों, समानता, सामाजिक न्याय एवं नागरिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।


टिप्पणियां


bottom of page