top of page

कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस, नगाड़ा,नृत्य गान के साथ मना पेसा उत्सव , 5 जनवरी से "जी राम जी योजना" का विरोध

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 28 दिस॰ 2025
  • 3 मिनट पठन

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कांग्रेस के 140 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के इतिहास में आज का दिन कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. पूरे राज्य में स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. झारखंड के सभी 4500 ग्राम पंचायत तथा 1100 नगर निकायों के 12 सदस्यों के साथ-साथ प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के घर पर झंडा लगाया गया है. ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही है.

कई वरिष्ठ कांग्रसियों को किया गया सम्मानित

इससे पूर्व कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में प्रभारी के राजू की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस का झंडा फहराया, तत्पश्चात झारखंड में कांग्रेस की मजबूती के लिए योगदान देने वाले वरीय नेताओं माननीय अमानत अली,अनादि ब्रह्म,रोशन लाल भाटिया,कामता उपाध्याय, गुलफाम मुजीबी देवराज खत्री को के राजू एवं केशव महतो कमलेश ने सम्मानित किया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के श्याम नारायण सिंह द्वारा नए कलेवर में तैयार किए गए कांग्रेस संदेश पत्रिका का विमोचन किया गया. कार्यक्रम के अंत में झारखंड में पेसा कानून लागू होने पर ढोल नगाड़ों एवं पारंपरिक नृत्य गान के साथ पेसा उत्सव मनाया गया.

राज्यों की सहमति और विचार विमर्श के बिना मनरेगा कानून को बदला गया

इस अवसर पर के राजू ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास का अहम दिन है आज देश में कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों कार्यशैली के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, क्योंकि भाजपा और नरेंद्र मोदी देश के मूल लोकतांत्रिक ढांचे को गिराना चाहते हैं. बिना राज्यों की सहमति और उनसे विचार विमर्श किये एक व्यक्ति के इशारे पर मनरेगा कानून को बदल दिया गया.मनरेगा में पिछले 20 वर्षों से काम मांगने का अधिकार जो कानून था उसे समाप्त कर दिया गया. मनरेगा से श्रमिकों को जो मान सम्मान अधिकार आत्मविश्वास आय की सुरक्षा मिली उसे छीन लिया गया,गांव के विकास योजनाएं चुनने का अधिकार गांव के लोगों से छीन लिया गया. मनरेगा कानून को बदलने के विरोध में 5 जनवरी से कांग्रेस आगामी चुनाव तक विरोध करेगी, झारखंड में मनरेगा कानून बदले जाने के विरोध में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. प्रत्येक गांव में मनरेगा श्रमिकों तक कांग्रेस पहुंचेगी और उन्हें सरकार के इस निर्णय और मनरेगा से उन्हें मिल रहे उनके अधिकार के बारे में बताएगी. नए कानून में केंद्र सरकार तय करेगी कि किस पंचायत में काम होगा इससे राज्यों का सामाजिक आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा, पलायन की गंभीर समस्याएं उत्पन्न होगी.

कांग्रेस का मूल ताकत कार्यकर्ता है हमें उन्हें मजबूत बनाना है

 केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज का दिन हमारे इतिहास, संघर्ष, त्याग,समपर्ण बलिदान को याद करने का दिन है. 1885 में कांग्रेस का जो बीज बोया गया था, वह विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है.कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने से लेकर एक आधुनिक समावेशी प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया,इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा होना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है,कांग्रेस नेताओं ने व्यक्तिगत हित से ऊपर राष्ट्रहित को रखा. गांधी जी की अहिंसा नेहरू जी की वैज्ञानिक और आधुनिक भारत निर्माण का सपना सरदार पटेल की एकता और अखंडता की भावना मौलाना आजाद का शिक्षा के प्रति समर्पण इन सभी ने मिलकर भारत की पहचान और भविष्य को गढ़ने का काम किया है. झारखंड में भी आदिवासी किसानों,महिलाओं,मजदूरों, वंचितो युवाओं के अधिकार के लिए सतत संघर्ष रहने के कारण ही कांग्रेस को जनता के निकट बनाए रखा है. आज कांग्रेस की जिम्मेदारी अधिक और अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है आज जनता के समस्याओं के लिए संघर्ष करके उसका समाधान निकालना ही हमारा लक्ष्य है. कांग्रेस का मूल ताकत कांग्रेस का कार्यकर्ता है हमें उन्हें मजबूत बनाना है. कांग्रेस का लक्ष्य देश में सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है ताकि देश में लोकतंत्र बचा रहे.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राजेश ठाकुर रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, केन त्रिपाठी, सतीश पॉल मुजनी, अमूल्य नीरज खलको, लालकिशोर नाथ शाहदेव, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू, सोनाल शांति, कमल ठाकुर अमरिंदर सिंह, रमा खलको, चंचल चटर्जी, डॉक्टर एम तौसीफ, जगदीश साहू, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, आभा सिन्हा, राकेश किरण महतो, सुरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश, शाहदेव लाल, सूरज सुधीर चंद्रवंशी आलोक तिवारी खुर्शीद हसन रूमी पी नैयर अख्तर अली राजूराम अजय शर्मा सुरेंद्र राम नेलीनाथन नवीन सिंह छोटू सिंह अरविंद यादव हुसैन खान अजय जैन जितेंद्र त्रिवेदी राजेश चंद्र राजू कामेश्वर गिरी सोनी नायक विकास सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

टिप्पणियां


bottom of page