top of page

डकैती की योजना विफल, तीन गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 23 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

स्कॉर्पियो, चाकू, लोहे की रॉड, मास्क, लाठी व मिर्च पाउडर बरामद



राउरकेला: ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के हातिबाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी डकैती की योजना बना रहे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीरमित्रपुर गोबिरा निवासी बोलो खालखो (30), पुरनापानी निवासी अजय कुजूर (32) और सनातन साहू (30) के रूप में हुई है। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो (OD-34C-7640), दो चाकू, लोहे की रॉड, मास्क, लाठी, टॉर्च, मिर्च पाउडर, प्लास्टिक की रस्सी और शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।


जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त की रात आरोपियों ने विकास लखुआ के साथ मिलकर पुरनापानी स्थित चूना पत्थर खदान में सुरक्षाकर्मियों को धमकाकर करीब पांच क्विंटल तांबे के तार, तीन बंडल एल्युमिनियम तार और दो मोबाइल फोन चोरी किए थे। वहीं 23 अगस्त को सामुटोली गांव में ट्रांसफार्मर से तांबे का तार चोरी कर फरार हो गए थे।


पुलिस को बुधवार रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि आरोपी पुरनापानी स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा के पास मैदान में हथियारों के साथ बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर गश्ती कर रही हातिबाड़ी पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार होने में सफल रहे। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

टिप्पणियां


bottom of page