JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच तेज, SIT ने आयोग कार्यालय में खंगाले रिकॉर्ड

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को कार्रवाई तेज कर दी। SIT की टीम नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की।
जांच टीम ने परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच की। इस दौरान रिकॉर्ड रूम सहित आयोग की अन्य संबंधित शाखाओं में रखे कागजातों को भी खंगाला गया। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ OMR शीट समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज टीम के हाथ लगे हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
CID अब जब्त दस्तावेजों की जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितता और पेपर लीक के मामले में आयोग स्तर पर किसी तरह की लापरवाही या भूमिका रही है या नहीं। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।





टिप्पणियां