top of page

देशी शराब के ठिकानों पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 3 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

2,270 लीटर महुआ शराब और 43,650 लीटर महुआ पोच जब्त



राउरकेला: गणेश पूजा और नुआखाई पर्व को देखते हुए राउरकेला आबकारी विभाग ने अवैध देशी शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस के सहयोग से पिछले दो दिनों में लाठीकटा, बीरसा, बीरमित्रपुर, कारिछापल, अंकुरपाली, टंकाटोली और कदलीबहाल समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई।


अभियान के दौरान आबकारी विभाग ने कुल 16 मामले दर्ज किए हैं। वहीं अजीनाड़ कुंभार, सुखलाल केरकेट्टा और सहदारी कंसारी नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



छापेमारी में 2,270 लीटर अवैध महुआ शराब तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 43,650 लीटर महुआ पोच बरामद किया गया। इसके अलावा शराब की अवैध तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पांच मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जब्त की गई हैं।


अभियान में डीएसई अर्चना बारिक, आबकारी इंस्पेक्टर ध्रुवदल विश्वाल, हेमंत महानंदिया, एसआई ज्ञानेश्वरी विश्वाल, देवेंद्र बरिहा, मुकेश पटेल, स्वर्ण जयंती नायक, रोहित दानसेना समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। आबकारी विभाग ने पर्व के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

टिप्पणियां


bottom of page