top of page

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर दो करोड़ का गांजा जब्त, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 1 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

गरियाबंद: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटगांव पुलिस चेक पोस्ट के पास पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल एक चारपहिया वाहन, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र निवासी संतोष अनंत मोहिते, सुमित सुभाष थोबड़े और पंकज अनंत मोहिते के अलावा ओडिशा के कालाहांडी जिले के कोकसरा थाना क्षेत्र निवासी जालंधर खमारी तथा आमपानी थाना क्षेत्र निवासी बिनोद दिशारी के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों का नेटवर्क ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की तस्करी अंतरराज्यीय स्तर पर की जा रही थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।


गरियाबंद के एसपी वेदब्रत सिरमौर ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

टिप्पणियां


bottom of page