top of page

राउरकेला में प्रकाश पासवान के खिलाफ NBW जारी, सर्किट हाउस हथियार बरामदगी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
25 अग॰
1 मिनट पठन


राउरकेला: राउरकेला सर्किट हाउस में हुई हथियार बरामदगी के मामले में आरोपी प्रकाश पासवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राउरकेला के माननीय SDJM न्यायालय ने मंगलवार को प्रकाश पासवान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।


बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रकाश पासवान पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में प्रकाश पासवान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की प्रार्थना की थी।


पुलिस की अर्जी पर सुनवाई के बाद मंगलवार को SDJM न्यायालय ने प्रकाश पासवान के खिलाफ NBW जारी कर दिया। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई तेज कर सकती है।


गौरतलब है कि राउरकेला सर्किट हाउस में हथियार बरामदगी से जुड़ा यह मामला पिछले कुछ समय से चर्चा में है। NBW जारी होने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।

टिप्पणियां


bottom of page