top of page

चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 व 9 में आरसीसी नाली व कलवर्ट निर्माण का नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
16 घंटे पहले
2 मिनट पठन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 और वार्ड संख्या 9 में आरसीसी ड्रेन, कलवर्ट पुलिया एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने विधिवत नारियल फोड़कर किया.  निर्माण कार्य शुरू होने से संबंधित वार्डों के लोगों में खुशी है.


इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं. नाली एवं ड्रेन निर्माण होने से बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य भी कराये जाएंगे.


वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि नाली एवं कलवर्ट का निर्माण स्थानीय लोगों की जरूरत को देखते हुए कराया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन के साथ-साथ जल निकासी की सुविधा मिलेगी. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही.



बताया गया कि वार्ड संख्या 18 के बंगलाटांड़ में मोहम्मद शाहिद के घर से जाहिर हुसैन के घर तक, आसिफ के घर के समीप आरसीसी ड्रेन एवं कलवर्ट पुलिया का निर्माण किया जाएगा. वहीं वार्ड संख्या 9 के चांदमारी में हाजी सईद के घर से राजेश खटाल होते हुए नारायण स्वामी के घर तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा.


मौके पर पार्षद मोहम्मद नूरुद्दीन, पार्षद शेखावत हुसैन, मोहम्मद हुसैन, चुन्नू रहमान, सरवर आलम, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद गुड्डन, मोहम्मद रमीज, राजा खान, संवेदक सन्नी खान, मोहम्मद नुरी, मोहम्मद जुनैद, हेमंत पोद्दार समेत अन्य मौजूद थे.

टिप्पणियां


bottom of page