top of page

डांगवापोसी में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी, बंगाल के कारीगर तैयार कर रहे आकर्षक पंडाल

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
17 घंटे पहले
2 मिनट पठन

डांगवापोसी: डांगवापोसी रेलवे कॉलोनी में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा एवं काली पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा को लेकर भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सजावट और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा तैयार की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।


इस वर्ष करीब दो लाख रुपये की लागत से पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के कारीगर बापी दा की देखरेख में किया जा रहा है। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा मेदिनीपुर के मूर्तिकार बबलू दा द्वारा तैयार की गई है। बंगाल की कारीगरी की झलक पंडाल और प्रतिमा में देखने को मिलेगी।



डांगवापोसी क्षेत्र में होने वाली इस सार्वजनिक पूजा की खासियत यह है कि इसमें सभी जाति और धर्म के लोग उत्साह के साथ शामिल होते हैं। पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।


पूजा समिति के अध्यक्ष भरत गोप, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार रक्षित और अजित कुमार, उपाध्यक्ष शशि कपूर गोप और सुभाष मजूमदार, उप-कोषाध्यक्ष ए. पवन कुमार और पिंटू बेहरा, सचिव बिजेंद्र कुमार तथा उप-सचिव ए.के. बिस्वास सहित समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।



समन्वयक के रूप में संजय राउत, मनोज ठाकुर, युक्ति कुमार दास, दीपक कुमार, आलोक पाल, रूपम कुमार चेल, मिंटू साह और मिथुन पाल सहित अन्य सदस्य जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पूजा उत्सव की तैयारी में मुकेश प्रसाद, मनोज गोप उर्फ़ टकलू की भी अहम भूमिका है।


समिति ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन करने और उत्सव में शामिल होने की अपील की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के इस पर्व के माध्यम से क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी मजबूत होता है।

टिप्पणियां


bottom of page