top of page

BIG BREAKING : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 जनवरी को, नामांकन 13 को, किसका दावा सबसे मजबूत ? निर्विरोध होगा या चुनाव से, जानिए सबकुछ खबर में

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 12 जन॰
  • 2 मिनट पठन

 न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी. भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 जनवरी को किया जाएगा. इसके लिए 13 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा.दोपहर 2 बजे 3 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी. शाम 5 बजे तक इसी दिन नामांकन वापसी भी हो सकेगी. प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का भी चुनाव कराया जाएगा.

नामांकन के दूसरे दिन 14 जनवरी को 2 बजे अपराह्न हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गण के नामों की विधिवत घोषणा होगी. यदि प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र स्वीकृत होने की स्थिति में मतदान कराए जाएंगे. यह जानकारी चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने जारी किया है. इस संबंध में नोटिस प्रदेश कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चिपकाया दिया गया है. राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं, जो रांची पहुंच चुके हैं.  

 झारखंड में भाजपा के संगठन पर्व का समापन

सांसद डॉ वर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से झारखंड में भाजपा का  संगठन पर्व चल रहा है.प्राथमिक ,सक्रिय सदस्यता  अभियान के साथ बूथ समिति,मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है.अब संगठन पर्व के अंतिम चरण में आगामी 13 और 14 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय परिषद के सदस्यगण का चुनाव होगा. इस प्रकार 14 जनवरी को भाजपा झारखंड के संगठन पर्व का विधिवत समापन होगा. 

आदित्य साहू का अध्यक्ष बनना तय

राज्यसभा सांसद और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है. उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम पर सहमति जता दी है और उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है. भाजपा सूत्रों के अनुसार आदित्य साहू मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसमें किसी तरह के बदलाव की संभावना ना के बराबर है.

 

 

टिप्पणियां


bottom of page