पी.जे. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- Jay Kumar

- 2 दिन पहले
- 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन सह पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संरक्षक मनोज भागेरिया, अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद रवि कुमार बाँकिरा व मंजू मिंज तथा प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान द्वारा भारत माता व सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे वर्ष के परिश्रम का परिणाम आज विद्यार्थियों को मिला है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर चतुर्थ तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
साथ ही वार्षिक खेलकूद, दीपावली पर आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट, फैंसी ड्रेस व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति (225 दिन) के लिए रानी जामुदा को विशेष सम्मान मिला। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस, दिया मेकिंग, थर्माकोल हाउस मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

संरक्षक मनोज भागेरिया ने अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए बच्चों को समय देने की अपील की। सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि हर बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में प्रतिभाशाली होता है, इसलिए उनका मनोबल बढ़ाना जरूरी है। वहीं अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन सौभिक घटक ने किया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, समिति के सदस्यों व अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।





टिप्पणियां