top of page

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस ने तीन साल के लिए क्यों किया पार्टी से निष्कासित ? जानिए खबर में

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 13 मिनट पहले
  • 1 मिनट पठन

 

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : झारखंड कांग्रेस ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे योगेंद्र साव को पार्टी से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अनुशासन समिति) द्वारा संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. 

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ महंगी पड़ी बयानबाजी

इस बात की जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि समिति के संज्ञान में यह बात आई कि योगेन्द्र साव द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से वर्तमान गठबंधन सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अनुशासनहीन टिप्पणियाँ की जा रही थीं. हाल ही में फेसबुक लाइव के माध्यम से भी उन्होंने सरकार के खिलाफ अनुचित बयान दिए.

अनुशासन समिति ने इस आचरण को पार्टी की छवि के प्रतिकूल एवं संगठनात्मक नियमों का उल्लंघन मानते हुए गंभीरता से लिया. यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी की भागीदारी है, ऐसे में इस प्रकार के सार्वजनिक वक्तव्य पार्टी की मर्यादा के विरुद्ध हैं.

उक्त कृत्य को कांग्रेस पार्टी के अनुशासनात्मक नियमों की धारा-04 (क), (ख) एवं (ड़) का उल्लंघन मानते हुए, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने निर्णय लिया है कि योगेन्द्र साव को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 03 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.

 

टिप्पणियां


bottom of page