top of page

फिल्म “पुष्पा” की हिरोइन रश्मिका की शाही अंदाज में शादी, क्यों हुई एक दिन में दो बार हुई शादी,जानिए खबर में  

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 27 फ़र॰
  • 3 मिनट पठन

न्यूज डेस्क

मुबंई ( MUMBAI) : दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और पुष्पा की नायिका रश्मिका मंदाना गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए. दोनों चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शाही अंदाज में शादी रचाकर फैंस को खुश कर दिया. लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा. अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. 


तेलगू और कन्नड रीति- रिवाज के अनुसार हुई शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के ITC Mementos में संपन्न हुई. फैंस से मिले नाम ‘विरोश' कहे जाने वाले इस कपल ने दो अलग-अलग रस्मों से विवाह किया. विजय आंध्र प्रदेश के रहने वाले है, इसलिए सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से शुभ मुहूर्त पर शादी हुई. उसके बाद रश्मिका के कोडवा समुदाय की पारंपरिक रस्में निभाने की बात सामने आई. चूंकि रश्मिका कर्नाटक की रहने वाली है, इसलिए कोडवा समुदाय से भी शादी की रस्में निभाई गई.  यह शादी ‘प्राइमल' थीम पर आधारित थी, जिसमें सादगी, पुरानी परंपराओं और प्रकृति से जुड़े रिवाज प्रमुख रहे. हल्दी सेरेमनी होली जैसी रंगीन रही, सांगीत में मस्ती छाई. 

उदयपुर के बाहरी इलाके स्थित एक लग्जरी होटल में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित निजी समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह किया. शादी की तस्वीरें सामने आते ही फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आया. खास बात यह रही कि दोनों ने अपने आउटफिट्स में परंपरा और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल दिखाया, जिसने फैशन लवर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया.



 तुम मेरे साथ हो,”  माय हसबैंड

रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें साझा कीं. लाल साड़ी और पारंपरिक स्वर्ण आभूषणों में सजी रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आईं, रश्मिका ने भी अपने संदेश में विजय को “माय हसबैंड” कहते हुए भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा कि विजय ने उन्हें सच्चे प्यार और सुकून का एहसास कराया, बड़े सपने देखने का हौसला दिया और हमेशा उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि आज जो वह हैं, उसमें विजय की अहम भूमिका है. “अब मेरी हर उपलब्धि, संघर्ष, खुशी और जीवन का हर पल ज्यादा मायने रखता है क्योंकि तुम मेरे साथ हो,” उन्होंने लिखा.

 मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया

वहीं विजय ऑफ-व्हाइट धोती और लाल शॉल में दिखाई दिए. तस्वीरों के साथ दोनों ने एक-दूसरे के लिए भावुक संदेश भी लिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

विजय ने अपने भावुक संदेश में लिखा कि एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी याद आई कि लगा दिन अधूरा है. उन्होंने लिखा, “जैसे खाना भी पूरा नहीं लगता अगर वह सामने न बैठी हो. जैसे वर्कआउट मजेदार नहीं होता अगर वह साथ न हो. मुझे उसकी जरूरत थी, जहां भी रहूं, घर जैसा सुकून महसूस करने के लिए. इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया. 26.02.2026.”

शादी से पहले तीन दिन तक प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किए गए. समारोह स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. होटल परिसर में निजी बाउंसर और पुलिसकर्मी तैनात रहे. मीडिया के लिए बाहर मिठाइयां भी भिजवाई गईं.

विजय और रश्मिका की मुलाकात तेलुगु फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों ने ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ काम किया. विजय ‘अर्जुन रेड्डी’ से पैन इंडिया पहचान बना चुके हैं, जबकि रश्मिका ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से व्यापक लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं.

 

टिप्पणियां


bottom of page