नामांकन के बाद भावुक हुई स्वर्गीय विजय सिंह की बेटी, आँखों से छलके आंसू, कहा - पिता होते तो और ज्यादा ख़ुशी होती, भ्रष्टाचार खत्म कर चक्रधरपुर को बनाउंगी सुन्दर शहर
- Jay Kumar

- 4 फ़र॰
- 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर, झारखण्ड: चक्रधरपुर के चर्चित नेता रहे दिवंगत सांसद विधायक स्वर्गीय विजय सिंह सोय की छोटी बेटी अनुप्रिया सोय भी नगर परिषद चुनाव लड़ रही हैं. अनुप्रिया सोय ने चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने अनुप्रिया सोय पर भरोसा जताते हुए उसे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है.
अनुप्रिया सोय अब तक हुए नामांकन के मुताबिक चक्रधरपुर में अध्यक्ष पद के लिए अकेली महिला उम्मीदवार हैं. लेकिन इसके बावजूद वह इस चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं. अनुप्रिया सोय ने नामांकन पर्चा दाखिल करने के साथ ही यह साफ़ कर दिया है कि वह चक्रधरपुर को एक बेहतर शहर के रूप में विकसीत करना चाहती हैं.

नामांकन करने के बाद अनुप्रिया सोय के आँखों से आंसू छलक पड़े. अनुप्रिया सोय इस खास अवसर पर अपने स्वर्गीय पिता विजय सिंह सोय को याद कर रही थी. ये पहला मौका है जब अनुप्रिया राजनितिक सफ़र में किसी चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में एक कुशल राजनेता की बेटी को पिता के आशीर्वाद की कमी महसूस होना लाजमी है.

अनुप्रिया सोय ने साफ़ कहा है कि वह इस चुनाव में स्वर्गीय माननीय की बेटी हैं, जबकि उसके सामने वर्तमान में मौजूदा सांसद विधायक के बेटों व भाई से उनका सीधा मुकाबला है. अनुप्रिया ने साफ़ कहा कि वे जीत कर आती हैं तो चक्रधरपुर नगर परिषद को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगी और चक्रधरपुर शहर को विकसित कर एक सुन्दर शहर बनाने में पूरी इमानदारी और लगन के साथ काम करेंगी.





टिप्पणियां