मधुसूदन विद्यालय में संस्थापक स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
- Rahul
- 33 मिनट पहले
- 2 मिनट पठन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मधुसूदन विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, परिजन, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद ‘बड़ी मैम’ श्रीमती द्रौपदी महतो ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। परिवार के सदस्यों सहित मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर सच्चिदानंद राम, सचिव लक्ष्मण महतो, सह-सचिव गणेश्वर महतो एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो तथा सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन बलराज कुमार हिंदवार, कोषाध्यक्ष यशोदा महतो एवं सदस्यगण शंकर लाल महतो, धारित्री महतो तथा शिवचरण महतो ने भी स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
विद्यालय के चेयरमैन बीके हिंदवार, प्राचार्य के नागराजू, प्रशांत कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, जगदीश जामुदा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव लक्ष्मण महतो ने स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो के साथ बिताए संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मधुसूदन संस्था को निरंतर प्रगति की ओर ले जाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो के आदर्श और दूरदृष्टि संस्था के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो द्वारा स्थापित और गढ़ी गई मधुसूदन संस्था को आगे बढ़ाना प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका का दायित्व है। संस्था को उनके सपनों के अनुरूप नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वहीं, स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो के पूर्व शिष्य जेनाराम पूर्ति ने उन्हें अपने जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो का आदर्श, अनुशासन और मार्गदर्शन जीवनभर प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो के व्यक्तित्व और उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इधर शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन राखा आसनतलिया में भी वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षक, शिक्षाविद् सामाजिक एवं राजनीतिक मार्गदर्शक राष्ट्रीय शिक्षा रत्न एवं झारखंड रत्न से सम्मानित पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्याम सुन्दर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर समाज के लोगों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।





टिप्पणियां